16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयBBC के दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे खत्म, करीब 60 घंटे...

BBC के दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे खत्म, करीब 60 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली,

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में आयकर विभाग का सर्वे गुरुवार को तीसरे दिन खत्म हो गया. बीबीसी के दफ्तर से आईटी अधिकारी कुछ दस्तावेजों और डेटा के साथ लौट गए. इन दस्तावेजों को सर्वे के दौरान इकट्ठा किया गया था.

आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे से ‘सर्वे’ शुरू किया था, जो गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे खत्म हुआ. आयकर विभाग की यह कार्रवाई खत्म होने के बाद बीबीसी ने बयान जारी कर बताया कि आयकर की टीमें हमारे दिल्ली और मुंबई दफ्तरों से लौट गई हैं. हम जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे. हमें उम्मीद है कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा.

बीबीसी ने बयान में कहा कि हम हमारे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं, जिनमें से कुछ के साथ घंटों तक पूछताछ की गई और कुछ को पूछताछ के लिए रातभर ऑफिस में रुकना पड़ा. उनकी देखरेख हमारी प्राथमिकता है. हमारा कामकाज अब सामान्य हो गया है और हम भारत और इससे इतर हमारे दर्शकों और पाठकों के लिए एक्टिव बने रहेंगे.

बयान में कहा गया कि बीबीसी एक विश्वसनीय, स्वतंत्र मीडिया संगठन है. हम हमारे सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो बिना किसी डर या पक्षपात के अपना काम करना जारी रखेंगे.बीबीसी इंडिया ने इससे पहले अपने सभी कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने को कहा था. इसके साथ ही कर्मचारियों से अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से कोई भी डेटा डिलीट नहीं करने की हिदायत दी गई थी. दरअसल आयकर विभाग टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच कर रहा था.

बीबीसी ने इस बाबत बुधवार को अपने कर्मचारियों को भेजे मैसेज में कहा था कि वे टैक्स अधिकारियों से सहयोग करने के लिए तैयार रहें. बीबीसी ने दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर आईटी की छापेमारी के बाद से अपने शीर्ष अधिकारियों को भी जांच में सहयोग करने को कहा था. इसके लिए बीबीसी इंडिया ने बकायदा दिशानिर्देशों की एक सूची अपने कर्मचारियों को भेजी थी. इन दिशानिर्देशों में कर्मचारियों को बताया गया था कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...