12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत ने पाकिस्‍तान में कराची के मलीर कैंट एयर डिफेंस साइट पर...

भारत ने पाकिस्‍तान में कराची के मलीर कैंट एयर डिफेंस साइट पर भी किया था हमला, ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा खुलासा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को ध्वस्त करने के लिए चलाए गये भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। भारतीय वायुसेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑपरेशंस एयर मार्शल ए.के. भारती ने रविवार शाम को एक स्पेशल ब्रीफिंग में बताया कि वायुसेना ने पाकिस्तान के कराची में स्थित ठिकानों पर भी हमले किए है। एयर मार्शल भारती ने कहा कि पाकिस्तान की आक्रामकता, यानी ड्रोन और मिसाइल हमले को काउंटर करते हुए भारत की “नपी-तुली और संतुलित” प्रतिक्रिया के तहत पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें कराची के मलीर कैंटोनमेंट में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट भी शामिल थी। मलीर कैंट कराची शहर से लगभग 35 किमी दूर एक सैन्य अड्डा है।

यानि, कराची में हमले को लेकर पहले जो रिपोर्ट आई थी, उसमें कहा गया था कि कराची में हमला किया गया है, वो खबर बिल्कुल सही है। यानि भारतीय वायुसेना ने कराची के मलीर कैंट में एक हवाई रक्षा स्थल पर भी हमला किया। लिहाजा भारत का यह अभियान और भी बड़ा होता जा रहा है और इसमें और भी खुलासे होते जा रहे हैं।

कराची के मलीर कैंट एयर डिफेंस साइट पर भी हमला
अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने लाहौर में एक रडार साइट (संभवतः चीन निर्मित एचक्यू-9 को इजरायल निर्मित हार्पी ड्रोन द्वारा नष्ट किया गया) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुजरांवाला के निकट एक अन्य साइट को भी निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना ने कराची के नजदीक पाक सैन्य प्रतिष्ठानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाए जाने की खबर रविवार को ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका की पुष्टि के बाद आई है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसे उसने पाक के गहरे राज्य से जोड़ा था।

आपको बता दें कि कराची शाहर, जो पाकिस्तान का एक प्रमुख सैन्य और आवासीय क्षेत्र है, वो 1941 में ब्रिटिश राज के दौरान एक युद्धबंदी शिविर के रूप में स्थापित किया गया था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद, इसे पाकिस्तानी सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया और इसे एक आधुनिक सैन्य अड्डे और उच्च-स्तरीय आवासीय क्षेत्र में बदल दिया। मलीर कैंट पाकिस्तान के दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख सैन्य केंद्र है, जहां कई महत्वपूर्ण सैन्य संस्थान स्थित हैं। विकीपीडिया के मुताबिक यह पाकिस्तान वायु सेना का एक गैर-उड़ान आधार है, जो तकनीकी प्रशिक्षण और वायु रक्षा तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यह पाकिस्तान सेना के ऑर्डनेंस कोर का मुख्यालय है, जो हथियारों, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...