10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयPM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर चीन के दावे...

PM मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर चीन के दावे की भारत ने खोली पोल

Published on

नई दिल्ली ,

दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट के इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के मुद्दे को उठाया. मुलाकात के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं की बीच हुई बातचीत भारत के अनुरोध पर हुई. वहीं, भारत ने चीन के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध चीन ने किया था.

भारत ने चीनी दावों को खारिज किया
भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने चीनी दावों को खारिज करते हुए कहा, “चीन की ओर से द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध हुआ था. इसी आधार पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. हालांकि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने लीडर्स लाउंज में बातचीत की और यह बातचीत अनौपचारिक थी.”

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच यह बातचीत ऐसे में हुई है जब अगले महीने भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन होना है. भाlरत सरकार ने गुरुवार को कहा था कि पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव और उस पर भारत की चिंताओं को लेकर चर्चा की थी.

रिश्तों को समान्य बनाने के लिए LAC का सम्मान करना जरूरी: पीएम मोदी
मोदी और जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, “बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इस बात को उठाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति में बनाए रखना और वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान करना दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए जरूरी है.”

एलएसी पर जारी तनाव के बीच यह पहली बार है जब पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने सीमा विवाद के मुद्दे को उठाया है. इससे पहले नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच आखिरी बार अनौपचारिक बातचीत हुई थी. गलवान हिंसा के बाद पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच यह पहली मुलाकात थी. इस दौरान पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया था और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने की जरूरत पर बात की थी.

मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर क्या कहा था चीनी विदेश मंत्रालय ने?
चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, “राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलने के दौरान मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने वर्तमान चीन-भारत संबंधों और साझा हित के अन्य मुद्दों पर विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान किया. दोनों नेताओं के बीच यह बैठक भारत के अनुरोध पर हुई थी.”

इस बयान में आगे कहा गया है, “राष्ट्रपति जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार दोनों देशों और लोगों के साझा हितों को पूरा करता है. साथ ही दुनिया और इस रीजन की शांति, स्थिरता और विकास से लिए भी अनुकूल है. ऐसे में दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से हैंडल करना चाहिए जिससे सीमा क्षेत्र में शांति बहाल रहे.”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...