18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान पर भारत ने दागी थीं 15 ब्रह्मोस मिसाइल, 13 में से...

पाकिस्तान पर भारत ने दागी थीं 15 ब्रह्मोस मिसाइल, 13 में से 11 एयरबेस को बनाया निशाना

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव में एक अहम अपडेट सामने आया है. 9-10 मई 2025 की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की वायुसेना (PAF) के 13 में से 11 प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाते हुए एक सटीक और व्यापक सैन्य अभियान को अंजाम दिया था. इस कार्रवाई में लगभग 15 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पाकिस्तान के हवाई ढांचे और वायु रक्षा प्रणाली को भारी नुकसान हुआ.

पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारत का कड़ा एक्शन
इससे पहले, 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में स्थित सैन्य ठिकानों जैसे अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का प्रयास किया था. हालांकि भारत की Integrated Counter-UAS Grid और वायु रक्षा प्रणालियों ने समय रहते इन हमलों को नाकाम कर दिया.

ब्रह्मोस और स्काल्प मिसाइलों का हुआ इस्तेमाल
इसके बाद 8 मई की सुबह से ही भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर स्थित वायु रक्षा रडार और मिसाइल प्रणालियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. लाहौर में स्थित एक प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया.

9-10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर निर्णायक हमला किया. ब्रह्मोस और स्काल्प जैसी एडवांस्ड मिसाइलों को वेस्टर्न और साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के एयरबेस से छोड़ा गया. इस हमले ने पाकिस्तान की HQ-9 मिसाइल प्रणाली, जो चीन से प्राप्त की गई थी, को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. पाकिस्तान के सिंध स्थित एक प्रमुख एयरबेस पर हमला कर UAVs और एक एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड सर्विलांस एयरक्राफ्ट (AEW&C) को नष्ट कर दिया गया.

पायलटलेस टारगेट एयरक्राफ्ट और हारोप ड्रोन की भूमिका
भारतीय वायुसेना ने पहले पायलटलेस टारगेट एयरक्राफ्ट का उपयोग कर पाकिस्तानी रडार और डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कराया. इसके बाद इजरायल निर्मित ‘हारोप’ कामिकाजे ड्रोन से हमला कर वायु रक्षा प्रणाली को अपंग कर दिया गया. हमले के बाद पाकिस्तान वायुसेना को अपने विमानों को पीछे के एयरबेस पर स्थानांतरित करना पड़ा. रणनीतिक दृष्टि से यह हमला इतना असरदार था कि पाकिस्तानी हवाई हमलों की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई.

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) ने मिलकर किया. ब्रह्मोस मिसाइल का चयन खुद NSA ने रणनीतिक संदेश देने के लिए किया था.

Latest articles

5 हजार की रिश्वत लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर...

एमपी में एलपीजी संकट: 8वें दिन भी नहीं मिले कामर्शियल सिलेंडर, घरेलू गैस की डिमांड 70% बढ़ी

भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी  का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के करीब 50...

महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ता मध्य प्रदेश, 22 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ बनीं

भोपाल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी दोस्ती

भोपाल राजधानी के मिसरोद इलाके में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...