11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयनॉर्थ बॉर्डर पर भारत का है 'सॉलिड कंट्रोल'... थलसेना की पूर्वी कमान...

नॉर्थ बॉर्डर पर भारत का है ‘सॉलिड कंट्रोल’… थलसेना की पूर्वी कमान के कमांडर का बड़ा बयान

Published on

कोलकाता

थलसेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कलिता ने शुक्रवार को कहा कि देश की उत्तरी सीमा से सटे सीमा क्षेत्रों में ‘स्थिरता’ है और वहां भारतीय सशस्त्र बलों का ‘मजबूत नियंत्रण’ है। अरुणाचल प्रदेश में तवांग शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित सीमावर्ती क्षेत्र यांगत्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के एक सप्ताह बाद कलिता ने यह बात कही। इस क्षेत्र पर चीन की सेना ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) ने 1962 में भी हमला किया था। कलिता ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अलग-अलग प्‍वाइंट को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अलग-अलग कॉसेप्‍ट हैं और इनमें से आठ क्षेत्रों की दोनों पक्षों ने पहचान की है। उन्होंने कहा कि पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में इनमें से एक क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, जिसका भारतीय बलों ने बहुत मजबूती से जवाब दिया।

पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा क‍ि मौजूदा समय में हम सभी को भरोसा द‍िलाना चाहते हैं कि उत्तरी सीमा से लगते सीमा क्षेत्रों में स्थिरता है और हमारा मजबूत नियंत्रण है। यह ज‍िक्र करते हुए कि दोनों पक्षों के सैनिकों को कुछ मामूली चोटें आईं, उन्होंने कहा कि स्थानीय कमांडरों ने मौजूदा प्रोटोकॉल के जरिए बातचीत कर इस मुद्दे को हल कर लिया।

फ्लैग मीटिंग कर मामला सुलझाया
पूर्वी सैन्य कमांडर ने कहा क‍ि कुछ हिंसा हुई, लेकिन मौजूदा द्विपक्षीय तंत्र और प्रोटोकॉल का सहारा लेते हुए इसे लोकल लेवल पर कंट्राल किया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बुमला में एक फ्लैग मीटिंग हुई, जिसमें इस मुद्दे को और अधिक सुलझाया गया। यह पूछे जाने पर कि क्या चीन ने कोई घुसपैठ की है या अरुणाचल में भारत की कोई जमीन उत्तरी पड़ोसी के कब्जे में है, सैन्य कमांडर ने कहा कि इसका संक्षिप्त उत्तर ‘नहीं’ है।

51वें विजय दिवस पर बोले सैन्‍य कमांडर
कलिता यहां पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में 51वें विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। विजय दिवस वर्ष 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के मौके पर मनाया जाता है। सैन्य कमांडर ने कहा कि सशस्त्र बल हमेशा राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं और रक्षा बलों का प्राथमिक कार्य किसी भी बाहरी या आंतरिक खतरे से निपटकर देश की क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करना है।

भारतीय सेना हर हालात से न‍िपटने में सक्षम
उन्होंने कहा क‍ि हम सभी हालातों और आकस्मिक चीजों से निपटने के लिए तैयार हैं। नयी सड़कों, रेल मार्ग, हवाई अड्डों और कम्‍युन‍िकेशन लाइनों के निर्माण की ओर इशारा करते हुए कलिता ने कहा कि पिछले 10-15 सालों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत ध्यान दिया गया है, जो निश्चित रूप से भारतीय सशस्त्र बलों की अभियानगत क्षमता को बढ़ाने वाला है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...