11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय सेना में 15% अग्निवीर ग्रेजुएट, 110 बीटेक और पोस्ट ग्रेजुएट, पहले...

भारतीय सेना में 15% अग्निवीर ग्रेजुएट, 110 बीटेक और पोस्ट ग्रेजुएट, पहले दो बैच की ऐसी है कहानी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय सेना में अग्निवीरों का पहला बैच जल्द ही अलग अलग यूनिट में पहुंच जाएगा। चार साल पूरे होने पर इनमें से अधिकतम 25 पर्सेंट को परमानेंट होने का मौका मिलेगा। लेकिन अगर कोई अग्निवीर बैटल कैजुवल्टी ( लाइन ऑफ ड्यूटी में जख्मी होता) है और गैलेंट्री अवॉर्ड भी मिला है तो सेना में परमानेंट होना सुनिश्चित है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने अग्निवीरों को परमानेंट करने की जो पॉलिसी बनाई है उसमें यह साफ है कि गैलेंट्री अवॉर्ड मिलने और बैटल कैजुवल्टी होने पर उन्हें 25 पर्सेंट परमानेंट में जगह मिलेगी।

भारतीय सेना में अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग हाल ही में पूरी हुई है। पहले बैच के करीब 19000 अग्निवीर अब सेना की अलग अलग यूनिट जॉइन करने को तैयार हैं। अगले महीने दूसरे बैच के करीब 20 हजार अग्निवीरों की ट्रेनिंग भी पूरी हो जाएगी। अग्निपथ स्कीम लागू करते वक्त सेना ने कहा था कि एक मकसद ज्यादा टेक सेवी युवाओं को सेना का हिस्सा बनाना है। पहले के दो बैच में यह नजर भी आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक सेना के पहले दो बैच के अग्निवीरों में पांच पर्सेंट आईटीआई क्वॉलिफाइड हैं। 15 पर्सेंट अग्निवीर ग्रेजुएट हैं और 110 बीटेक और पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

सेना में लगातार तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। ज्यादा टेक सेवी युवाओं के सेना में शामिल होने से सेना टेक्नॉलजी का ज्यादा फायदा ले सकेगी। सूत्रों के मुताबिक पहले के मुकाबले अग्निपथ स्कीम के तहत जो अग्निवीर आए हैं उनकी अकेडमिक परफॉर्मेंस भी बेहतर रही। पहली कोशिश में 30 पर्सेंट ज्यादा युवा अकेडमिक्स में पास हुए। चार साल बाद अधिकतम 25 पर्सेंट युवाओं को परमानेंट होने का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए असेसमेंट और स्क्रीनिंग पॉलिसी बनाई गई है जो पूरी तरह ऑटोमेटेड है।

इसमें सालाना ऑपरेशनल असेसमेंट, ट्रेड एप्टीट्यूड और कुछ टेस्ट को शामिल किया गया है। परफॉर्मेंस काउंसिलिंग भी शामिल है। सभी असेसमेंट साल में दो बार किए जाएंगे और जो बेहतर परफॉर्मेंस होगी उसे रेकॉर्ड किया जाएगा। पहले साल का असेसमेंट ट्रेनिंग खत्म होने के बाद ट्रेनिंग सेंटर में और बाकी तीन असेसमेंट यूनिट्स में किए जाएंगे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...