10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तानी आर्मी के 40 जवानों को मार...

‘भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तानी आर्मी के 40 जवानों को मार गिराया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO

Published on

नई दिल्ली,

भारत के ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और इस काम में भारत को बड़े पैमाने पर कामयाबी भी हासिल हुई है. तीन सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए हैं. इसमें कंधार हाईजैक और पुलावामा अटैक में शामिल यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकी भी शामिल हैं.

’40 पाकिस्तानी जवानों को मारा’
मिलिट्री ऑपरेशन के डायरेक्टर जनरल राजीव घई ने बताया कि भारत ने सीमापार से पाकिस्तानी की गोलाबारी का मजबूती के साथ जवाब दिया है. इस ऑपरेशन में जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने सिर्फ LoC पर ही पाकिस्तानी आर्मी के 30-40 जवानों और अफसरों को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि भारत की ओर से जवाबी हमले से बचने के लिए पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को ढाल बनाया, लेकिन हमने किसी भी नागरिक विमान को निशाना नहीं बनाया, बल्कि पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाया है.

तीनों सेनाओं के ऑपरेशंस डायरेक्टर
सेना की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर और मुरीदके में स्थित आतंकियों के अहम ठिकानों को भी टारगेट किया गया, जिसमें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों और एयर स्ट्रिप को छोटे ड्रोन और UAV के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमला नाकाम किया है.

‘हमारा काम लाशें गिनना नहीं’
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी के जवान शुरुआत में हमारे टारगेट पर नहीं थे और हमारा मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की गई तो हमारी तरफ से भी तगड़ा जवाब दिया गया, जिसमें पाकिस्तान आर्मी को भी भारी नुकसान हुआ है. सेना की ओर से कहा गया कि हमारा काम टारगेट हिट करना है, जो हमने बखूबी किया है, लाशें गिनना हमारा काम नहीं है. ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना के 5 जवान भी शहीद हुए हैं.

वायुसेना के डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशन्स एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा कि 8 मई को भारतीय वायुसेना ने लाहौर स्थित पाकिस्तानी निगरानी रडार साइट्स को निशाना बनाया. यह कार्रवाई हमारी तरफ से एक सधा हुआ जवाब था, जिसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले जारी रहे, जिन्हें हमने पूरी तरह से नाकाम किया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन और अन्य UAVs ने एक साथ कई भारतीय एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम पहले से तैयार थे और उन्होंने सभी हमलों को विफल कर दिया.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...