25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में उड़ा रहा भारत का डिफेंस सिस्टम, अब...

पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में उड़ा रहा भारत का डिफेंस सिस्टम, अब इंडियन आर्मी का काउंटर अटैक

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हाालंकि भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं, इसमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल है. इतना ही नहीं, भारत की ओर से भी जवाबी हमला किया गया है. पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर प्लेन उड़े हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मिसाइलें दागी हैं. भारत ने AWACS को भी मार गिराया है.

भारतीय सेना ने लाहौर में स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जोरदार जवाबी हमला किया है. पाकिस्तान के ड्रोन हमलों और मिसाइलों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना और थलसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया है.

भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है. ये कार्रवाई भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा के पास की गई उच्च स्तरीय एयर डिफेंस ऑपरेशन का हिस्सा थी. यह विमान पाकिस्तान की निगरानी और युद्ध नियंत्रण क्षमताओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसे मार गिराकर भारत ने दुश्मन की रणनीतिक बढ़त को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.

AWACS विमान के गिरने से पाकिस्तान की हवाई निगरानी और संचार समन्वय प्रणाली को बड़ा झटका लगा है. इस कार्रवाई के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और वायुसेना की तैयारियों को और मजबूत किया गया है, और सीमा क्षेत्रों में एयर डिफेंस को और अधिक सख्त कर दिया गया है. यह भारत की स्पष्ट सैन्य चेतावनी है कि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...