11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीय'जेपी नड्डा-अमित शाह के हेलिकॉप्टर की भी हुई थी तलाशी', उद्धव के...

‘जेपी नड्डा-अमित शाह के हेलिकॉप्टर की भी हुई थी तलाशी’, उद्धव के आरोपों पर EC की सफाई

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे मंगलवार को लातूर और सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ही जगह हेलीपैड पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की. इससे पहले सोमवार को भी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की थी. उद्धव ठाकरे इस कार्रवाई से भड़क गए और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी सोलापुर में थे, फिर उनके हेलिकॉप्टर की तलाशी क्यों नहीं ली गई. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘पिछली बार जब पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई थी, तब ओडिशा में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था. मुझे तलाशी लेने वाले अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उन लोगों से शिकायत है, जो जानबूझकर ऐसा करवा रहे हैं.’ सूत्रों ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लेवल प्लेइंग फील्ड सुनिश्चित करने के लिए सभी एसओपी का पालन किया जा रहा है.

भारत ​के निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे के आरोपों का जवाब दिया है. ECI का कहना है, ‘नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच के संदर्भ में आयोग के अधिकारियों द्वारा सख्त प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है. 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान भी सत्ताधारी दल के प्रमुख नेताओं के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई थी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हेलिकॉप्टर की तलाशी 24 अप्रैल, 2024 को बिहार के भागलपुर जिले में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की तलाशी 21 अप्रैल, 2024 को बिहार के कटिहार जिले में हुई थी.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...