6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'खड़गे आए, चले गए...', और फिर ED ने सील कर दिया यंग...

‘खड़गे आए, चले गए…’, और फिर ED ने सील कर दिया यंग इंडिया का दफ्तर

Published on

नई दिल्ली,

हेराल्ड बिल्डिंग में मौजूद यंग इंडियन का दफ्तर सील होने पर कांग्रेस और ईडी आमने-सामने हैं. ईडी का कहना है कि वह दफ्तर में छानबीन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस की तरफ से सहयोग ना मिलने पर दफ्तर को सील करना पड़ा. दूसरी तरफ कांग्रेस नेता इन आरोपों को नकार रहे हैं. ईडी सूत्रों ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ यंग इंडियन के ऑफिस को अस्थाई रूप से सील किया है. यह भी कहा गया कि ऑफिस सील इसलिए हुआ क्योंकि वहां छानबीन के वक्त कांग्रेस की तरफ से कोई मौजूद नहीं था.

ईडी सूत्रों ने कहा, ‘प्रिंसिपल ऑफिसर खड़गे आए और छानबीन करवाए बिना परिसर छोड़कर चले गए. अब मल्लिकार्जुन खड़गे को समन किया गया है ताकि वह वहां छानबीन होने दें. जब अधिकृत शख्स के सामने छानबीन (सर्च) हो जाएगी तो सील को हटा लिया जाएगा.’दूसरी तरफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी सूत्रों की बातों को नकारा है. उन्होंने कहा कि ना तो ईडी ने उनसे सर्च करने के लिए इजाजत मांगी थी और ना ही उन्होंने ईडी को सर्च करने से रोका था.

राहुल-सोनिया गांधी से कई घंटों हुई थी पूछताछ
नेशनल हेराल्ड केस में पहले राहुल गांधी और फिर सोनिया गांधी से कई घंटों पूछताछ हुई थी. इसके बाद एक्शन में आते हुए आज ईडी ने दिल्ली में मौजूद हेराल्ड हाउस के अंदर स्थित यंग इंडियन के दफ्तर को सील कर दिया. इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ गया था. इसपर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई थी.

बाद में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि यह घेराबंदी इसलिए हुई है ताकि 5 अगस्त को कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन ना कर पाए. हालांकि, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि स्पेशल ब्रांच के पास इनपुट थे कि ईडी की कार्रवाई के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कांग्रेस दफ्तर आदि के बाहर जुड़ सकते हैं. इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई थी. फिलहाल कांग्रेस इस मुद्दे को और उठाएगी. कांग्रेस ने कल अपने सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ मीटिंग बुलाई है. सुबह 9.45 पर इस मीटिंग में आगे की रणनीति तय होगी. संसद में भी कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...