14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयनए लोकपाल जस्टिस एएम खानविलकर और नए सदस्यों के बारे में जानिए

नए लोकपाल जस्टिस एएम खानविलकर और नए सदस्यों के बारे में जानिए

Published on

नई दिल्ली:

करीब 2 साल तक लोकपाल के अध्यक्ष पद खाली रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एएम खानविलकर की इस पद पर नियुक्ति हुई है। पिछले अध्यक्ष जस्टिस पीसी घोष का कार्यकाल दो साल पहले खत्म हो गया था। लोकपाल के चेयरपर्सन और मेंबर्स की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जुडिशल मेंबर के तौर पर जस्टिस एलएन स्वामी, जस्टिस संजय यादव और जस्टिस रितु राज अवस्थी की नियुक्ति की गई है। अन्य मेंबर्स के तौर पर सुशील चंद्रा, पंकज कुमार और अजय टिर्की की नियुक्ति की गई है।

न्यायिक सदस्य:
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय यादव
विधि आयोग के अध्यक्ष रितु राज अवस्थी
गैर-न्यायिक सदस्य:
पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा
पंकज कुमार
अजय तिर्की

अजय माणिकराव खानविलकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस हैं और अब लोकपाल के अध्यक्ष। इनका जन्म 30 जुलाई 1957 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है। 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे। इससे पूर्व वह बॉम्बे हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

एएम खानविलकर के महत्वपूर्ण फैसले:
➤सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला
➤आधार योजना की वैधता का मामला
➤2002 गुजरात दंगों के मामले में SIT की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद जस्टिस खानविलकर की अगुवाई में एक सिलेक्शन कमिटी का गठन किया गया जिसको राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का चयन करना था। अब भारत के लोकपाल के तौर पर नियुक्ति हुई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...