3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपीएम नरेंद्र मोदी के चलते-फिरते अभेद किले रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी की...

पीएम नरेंद्र मोदी के चलते-फिरते अभेद किले रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी की सभी खास बातें जानें

Published on

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की देशभर में धूम मची है और आज 26 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर जनशैलाब दिख रहा है और इस अनोखे पल का गवाह राष्ट्ररति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बन रहे हैं। पीएम मोदी बेहद खास अंदाज में आज कर्तव्य पथ पहुंचे और भारी सुरक्षा के बीच उनकी सवारी लैंड रोवर रेंज रोवर सेंटिनेल का रौला ऐसे दिख रहा था कि यह कोई चलता-फिरता अभेद किला हो।

टाटा मोटर्स ने किया है निर्माण
आपको पता ही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बख्तरबंद और बुलेटप्रूफ रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी से चलते हैं। यह एसयूवी असॉल्ट राइफल, ग्रेनेड और आईईडी हमलों से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। यह एसयूवी टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी लैंड रोवर द्वारा बनाई गई है। यह आम रेंज रोवर से ज्यादा सुरक्षित है और इसमें पीएम की सुविधा और आराम को देखते हुए कई खास सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं और इसी वजह से हैविली कस्टमाइ्ज्ड इस एसयूवी की कीमत करोड़ों में है।

बख्तरबंद शीशे की खिड़कियां
पीएम मोदी की एसयूवी रेंज रोवर सेंटिनेल पूरी तरह बैलिस्टिक और ब्लास्ट प्रोटेक्शन से लैस है। इसकी खिड़कियां बख्तरबंद शीशे की बनी हैं, जो इसे और भी अभेद बनाती हैं। इस एसयूवी में एक खास पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी है, जिसकी मदद से पीएम बिना गाड़ी से उतरे ही लोगों से बात कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें सायरन और खास इमरजेंसी लाइट्स भी हैं।

पावरफुल इंजन
आपको बता दें कि पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल एसयूवी पावरफुल इंजन से लैस है और इसकी ऑल-टेरेन कैपेबिलिटी किसी भी कंडिशन में आसान यात्रा सुनिश्चित करती है। इसका 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन 380 बीएचपी की पावर देता है। यह एसयूवी सिर्फ 10.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 193 kmph है।

सुविधाओं की खान
पीएम नरेंद्र मोदी की रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी को आराम और नई तकनीक को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें दो 10-इंच की बड़ी टच स्क्रीन वाला टच प्रो डुओ इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। इससे नैविगेशन, एंटरटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाओं को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टाटा मोटर्स की इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण है। इससे पता चलता है कि भारतीय कंपनियां भी विश्वस्तरीय तकनीक बनाने में सक्षम हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पीएम मोदी की रेंज रोवर सेंटिनेल एसयूवी सेफ्टी, टेक्नॉलजी और कंफर्ट का बेहतरीन मिश्रण है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...