18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयलेडी डॉन अनुराधा करने जा रही है गैंगस्टर काला जेठड़ी से शादी...

लेडी डॉन अनुराधा करने जा रही है गैंगस्टर काला जेठड़ी से शादी , 4 राज्यों की पुलिस करेगी सुरक्षा

Published on

जयपुर/दिल्ली:

राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी और हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जेठडी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गैंगस्टर संदीप 12 मार्च को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से दिल्ली में शादी करेगा। इसको लिए काला जेठड़ी ने अदालत से पैरोल मांगी थी, जिसको मंजूर भी कर लिया है। काला जेठडी को अदालत ने 12 तारीख को शादी करने और 13 मार्च को उसे सोनीपत में उसके गृह प्रवेश के लिए पैरोल दी है। अदालत ने शादी के के लिए गैंगस्टर संदीप को कस्टडी पैरोल दी है। इसके चलते चार राज्यों की पुलिस की पैनी नजर के बीच इनकी शादी होगी।

गैंगस्टर की शादी पर चार राज्यों की पुलिस रखेगी नजर
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप की 12 मार्च को शादी होगी। यह शादी दिल्ली में होगी। इसको लेकर अदालत ने कस्टडी पैरोल दी है। इस शादी को लेकर केंद्रीय एजेंसियों समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत चार राज्यों की पुलिस अपनी पैनी नजर बनाकर रखेगी। गैंगस्टर संदीप लेडी डॉन अनुराधा से शादी करने के बाद 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृह प्रवेश करेगा। इसको लेकर अदालत ने पैरोल दे दी है। बता दें कि, गैंगस्टर संदीप और उसकी गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा को 2021 में दिल्ली की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर संदीप पर 7 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। संदीप के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत राज्यों में मामले दर्ज है।

कौन हैं राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार, गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड अनुराधा पहले डॉन आनंदपाल के साथ संपर्क थी। अनुराधा को अपराध की दुनिया में ‘मैडम मिंज’ के नाम से जाना जाती है। आनंदपाल के एनकाउंटर होने के बाद अनुराधा ही उसके गिरोह को चलती थी। लेकिन इसके बाद वह संदीप के संपर्क में आ गई। फिलहाल अनुराधा जेल से बाहर है और संदीप के परिजनों के साथ रहती है। इधर संदीप और अनुराधा के बीच प्रेम संबंध होने के कारण दोनों ने 12 मार्च को शादी करने का निर्णय लिया है।

अपराध की दुनिया के लिए पति को छोड़ दिया
अनुराधा पढ़ाई में बेहद तेज थी। अनुराधा ने अपराध की दुनिया में कदम क्यों कैसे रखी इसकी रोचक कहानी है। 34 साल की दुबली पतली, अंग्रेजी बोलने में तेज तर्रार अनुराधा ने दिल्ली के एक नामी कालेज से बीसीए में स्नातक की है। बताया जा रहा है कि अनुराधा के अपराध का सफर शेयर बाजार में हुए कर्ज से शुरू हुआ। उसके पति फैलिक्स दीपक मिंज ने राजस्थान के सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया। लोगों के लाखों रुपए शेयर में लगा दिए। लेकिन उन्हें इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। लोगों ने जब पैसे वापस करने का दबाव बनाया। अनुराधा का कहना है कि इसी दौरान वो इलाके के कुख्यात अपराधी गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से संपर्क में आई। उसी के बाद अनुराधा जब आनंदपाल के साथ अपराध की दुनियां में आ गई। हालांकि तब उसका पति उसे छोड़ दिया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...