12 C
London
Saturday, February 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ीः CBI ने जब्त किया अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर

सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ीः CBI ने जब्त किया अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर

Published on

नई दिल्ली

भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी ₹34,000 करोड़ के दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने पुणे में एक बिल्डर की संपत्ति से अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर जब्त किया है। सीबीआई की टीम को डीएचएफएल घोटाले के आरोपी अविनाश भोंसले के बड़े आलीशान हॉल के अंदर हेलीकॉप्टर मिला। सीबीआई ने अविनाश भोंसले को बीती 26 मई को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि टीम पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है ताकि घोटाले की आय से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके। डीएचएफएल के पूर्व शीर्ष अधिकारियों कपिल वधावन, दीपक वधावन और अन्य पर सीबीआई ने 20 जून को बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप लगाए थे।

सीबीआई के मुताबिक, आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के एक संघ को डीएचएफएल की फर्जी खाता बही में 34,615 करोड़ बैंक ऋण देकर धोखा दिया। फिर उन्होंने फर्जी संस्थाओं को नकली खुदरा ऋण देकर डीएचएफएल में सार्वजनिक धन की चोरी करने के लिए कथित तौर पर शेल कंपनियों और एक समानांतर लेखा प्रणाली, जिसे “बांद्रा बुक्स” के रूप में जाना जाता है, का इस्तेमाल किया।

Latest articles

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60) का निधन हो गया है।...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

More like this

दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में बड़ी...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...