11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयएलजी वीके सक्सेना का आरोप- दिल्ली के अस्पतालों में दी जा रहीं...

एलजी वीके सक्सेना का आरोप- दिल्ली के अस्पतालों में दी जा रहीं नकली दवाएं, की CBI जांच की सिफारिश

Published on

​नई दिल्ली,

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जा रही खराब गुणवत्ता की दवाओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है. मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में, एलजी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि निजी और सरकारी लैब में टेस्ट की गई ये दवाएं अच्छी गुणवत्ता की नहीं निकलीं. उन्होंने कहा कि ये दवाएं दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लाखों मरीजों को दी जा रही हैं और संभवत: मोहल्ला क्लीनिकों में भी इनकी आपूर्ति की जा रही है.

वीके सक्सेना ने इन दवाओं की खरीद के​ लिए भारी-भरखम बजट खर्च किए जानें पर चिंता व्यक्त की है और आरोप लगाया कि इसमें अन्य राज्यों के आपूर्तिकर्ता और निर्माता शामिल हैं. उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को लिखे अपने पत्र में घटिया दवाओं के मामले पर सतर्कता निदेशालय की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे गए 43 नमूनों में से 3 गुणवत्ता परीक्षण में विफल रहे, जबकि 12 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. निजी प्रयोगशालाओं को भेजे गए अन्य 43 नमूनों में से पांच नमूने गुणवत्ता मानकों का पालन करने में विफल रहे और 38 नमूने मानक गुणवत्ता के पाए गए.

इन दवाओं के सैंपल टेस्ट में हुए फेल
जो दवाएं सरकारी और ​प्राइवेट दोनों लैब में गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं, उनमें एम्लोडिपाइन, लेवेटिरासेटम, पैंटोप्राजोल, सेफैलेक्सिन और डेक्सामेथासोन शामिल हैं. 11 और दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट अब भी चंडीगढ़ की सरकारी लैब में पेंडिंग है. सतर्कता विभाग ने सिफारिश की है कि चूंकि 10 प्रतिशत से अधिक नमूने गुणवत्ता परीक्षण में विफल रहे हैं, इसलिए नमूना लेने का दायरा बढ़ाया जाएगा. वीके सक्सेना द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करने पर दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा कि हेल्थ सेक्रेटरी दीपक कुमार के खिलाफ पहले ही एलजी के पास शिकायत की गई थी. इसी अधिकारी ने फरिश्ते योजना भी रोकी है. दिल्ली सरकार पहले ही इस अधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गयी हुई है.

वहीं इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि समय-समय पर ऐसी सिफारिशें भेजी जाती रहती हैं. लेकिन ऐसी जांच से कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता, उल्टा इससे दिल्ली में विकास कार्यों की गति बाधित होती है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दवाई वाला मामला एक गंभीर मुद्दा है. इस पर राजनीति ना करके मेडिकल एक्सपर्ट की टीम से जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ये आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...