10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब घोटाला: CBI ने दर्ज किए उस ब्यूरोक्रैट के बयान, जिसने लिया...

शराब घोटाला: CBI ने दर्ज किए उस ब्यूरोक्रैट के बयान, जिसने लिया था सिसोदिया का नाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से CBI ने कथित शराब नीति घोटाले में पूछताछ की. इसी केस में सीबीआई ने एक ब्यूरोक्रैट के बयान दर्ज किए हैं, जिसने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम लिया था. सीबीआई का दावा है कि ब्यूरोक्रैट ने बताया है कि मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. साथ ही आबकारी नीति जीओएम के सामने रखने से पहले कुछ निर्देश भी दिए गए थे.

AAP विधायक आतिशी ने बीजेपी पर बोला हमला
इस मामले में आम आदमी पार्टी बीजेपी पर निशाना साध रही है और कह रही है कि बीजेपी केवल परेशान करना चाहती है. AAP विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने सीबीआई के 500 अफसर लगा रखे हैं और एक साल से ये सब चल रहा है. इसमें 10 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश कर दी गई लेकिन मनीष सिसोदिया को आरोपी भी नहीं सिद्ध कर पाई. मनीष के खिलाफ एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी सबूत नहीं मिला है.

आम आदमी पार्टी के नेताओं डराना चाहती है बीजेपी
कहा कि सीबीआई द्वारा एक और ईडी ने दो चार्जशीट फाइल की हैं. इन तीनों में मनीष आरोपी नहीं हैं. सीबीआई और ईडी के पास मनीष के खिलाफ सबूत ही नहीं है. बीजेपी सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस को लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं डराना चाहती है, लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं.

अडानी पर कार्रवाई करके दिखाओ- संजय सिंह
वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मोदीजी, आपके जुर्म हमारे हौसले कम नहीं कर सकते. मनीष सिसोदिया दिल्ली के लाखों बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं. आपके मित्र अडानी लाखों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं. हिम्मत है तो अडानी पर कार्रवाई करके दिखाओ.

हम भगत सिंह और बाबा साहेब के अनुयायी हैं
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया के बयान का पोस्टर जारी किया है. दो पन्ने के इस बयान वाले पोस्टर पर मनीष सिसोदिया की तस्वीर भी है. पोस्टर में उनकी ओर से लिखा गया है कि हमें इन फर्जी केस से डर नहीं लगता. हमें जेल जाने से डर नहीं लगता. हम भगत सिंह और बाबा साहेब के अनुयायी हैं. सिर पर कफन बांधकर निकले हैं.

मनीष सिसोदिया की गलती ये है- जैस्मीन शाह
आम आदमी पार्टी नेता जैस्मीन शाह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गलती ये है कि उन्होंने शिक्षा क्रांति की नई परिभाषा दी है. बच्चों का भविष्य सुधारने की कोशिश की है. आज बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी में आ रहे हैं, यही गलती है. आज दिल्ली के बच्चे और अभिभावक मनीष सिसोदिया के साथ हैं. केंद्र सरकार ने कभी भी मनीष सिसोदिया को स्कूलों और शिक्षा पर बात करने के लिए नहीं बुलाया. 10 हजार करोड़ कहीं तो रखे होंगे अगर भ्रष्टाचार किया है तो जांच करो.

31 जुलाई को खत्म कर दी गई थी नई आबकारी नीति
सीबीआई ने नई आबकारी नीति तैयार करने व लागू करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के सिलसिले में रविवार को उन्हें तलब किया था. बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की महत्वाकांक्षी दिल्ली आबकारी नीति को 31 जुलाई 2022 को खत्म कर दिया गया था. नई नीति को खत्म करने के बाद दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2020 से पहले लागू Old Excise Regime को वापस लाने का फैसला किया था. आबकारी नीति के लागू होते ही, ईडी और सीबीआई ने डिप्टी सीएम के घर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर कई तलाशी ली.

एलजी ने सीबीआई से खामियों की जांच की सिफारिश की थी
22 जुलाई, 2022 को एलजी वीके सक्सेना ने नई आबकारी नीति के इंप्लीमेंटेशन में कथित नियम उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. दिल्ली के मुख्य सचिव द्वारा एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ दिए गए थे. एलजी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को कथित अनियमितताओं में एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दिया. साथ ही खुदरा शराब लाइसेंस के लिए बिडिंग प्रोसेस में ‘कार्टेलाइजेशन’ की शिकायत की.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...