19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'एक दूसरे से प्यार करते हैं, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे...

‘एक दूसरे से प्यार करते हैं, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं’, दिल्ली में OYO होटल में मिली युवक-युवती की लाश

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल में शुक्रवार रात युवक-युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। होटल की तीसरी मंजिल में कमरा नं. 302 में रात 8:05 बजे पुलिस को दोनों शव मिले हैं। युवक की पहचान मेरठ, यूपी निवासी सोहराब (28) के रूप में हुई है। महिला शादीशुदा थीं और उनका 9 साल का लड़का और 4 साल की बेटी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर इलाके के लोग इस घटना को सुनकर सन्न रह गए हैं।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे वे दोनों होटल आए थे। उन्होंने 4 घंटे के लिए रूम बुक कराया था। जब वे दोनों बाहर नहीं आए , तो होटल के स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया था। मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को कॉल की गई थी। मौके पर बीट कॉन्स्टेबल की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने सोहराब को सीलिंग पंखे में नायलॉन की रस्सी से झूलते हुए देखा था। महिला बेड पर पड़ी थीं। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।

उनके पास से पुलिस को हिंदी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। आधे पेज पर हाथ से लिखे उस पत्र में लिखा है कि वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर क्राइम टीम एफएसएल टीम सीसीटीवी खंगाल रही है। मृतक महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...