13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगस्टर से मोहब्बत, ब्रांडेड कपड़े और महंगी पार्टियों का चस्का... दिल्ली की...

गैंगस्टर से मोहब्बत, ब्रांडेड कपड़े और महंगी पार्टियों का चस्का… दिल्ली की ‘लेडी डॉन’ 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली

कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी और दिल्ली की ‘लेडी डॉन’ जोया खान को भारी मात्रा में हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जोया के पास से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। जोया लंबे समय से पुलिस की रडार पर थी, लेकिन वह हमेशा बच निकलती थी। वह जेल में बंद अपने पति के आपराधिक साम्राज्य को चलाती थी। वह इस बात का पूरा ध्यान रखती थी कि कोई भी सीधा सबूत उसे गैरकानूनी गतिविधियों से न जोड़ पाए। लेकिन इस बार पुलिस के स्पेशल सेल ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

परिवार भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल
जोया का परिवार भी अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। उसकी मां सेक्स ट्रैफिकिंग के मामले में जेल जा चुकी है और पिता ड्रग सप्लाई से जुड़े थे। जोया का नाम नादिर शाह मर्डर केस में भी सामने आया है। हाशिम बाबा का नाम लॉरेंस बिश्नोई से भी जुड़ा है, जिससे जेल में उसकी दोस्ती हुई थी। 33 साल की जोया, कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है। हाशिम बाबा पर हत्या, फिरौती और हथियारों की तस्करी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह 2017 से जेल में बंद है। जोया, हाशिम बाबा के जेल जाने के बाद उसके गैंग की कमान संभाल रही थी।

जोया और बाबा की दिलचस्प लव स्टोरी
जोया और बाबा की प्रेम कहानी भी दिलचस्प है। दोनों उत्तर पूर्वी दिल्ली में पड़ोसी थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। जोया की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन तलाक के बाद वह बाबा के संपर्क में आई। 2017 में दोनों ने शादी कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोया गैंग में हसीना पारकर जैसी भूमिका निभा रही थी। हसीना पारकर, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन थी, जो कभी उसके अवैध कारोबार को नियंत्रित करती थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि जोया फिरौती वसूलने और ड्रग्स सप्लाई के काम में गहरे तक शामिल थी।

महंगी पार्टियों का शौक
जोया का अंदाज आम अपराधियों से अलग था। वह महंगी पार्टियों में जाती, ब्रांडेड कपड़े पहनती और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थी। सोशल मीडिया पर उसकी अच्छी खासी फॉलोइंग है, जहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थी। जोया अक्सर तिहाड़ जेल में अपने पति से मिलने जाती थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाबा ने उसे कोड भाषा में बात करना सिखाया था। साथ ही, गैंग के पैसों और कामकाज को संभालने के तरीके भी बताए थे। जोया जेल के बाहर बाबा के साथियों और दूसरे अपराधियों के संपर्क में भी रहती थी।

पुलिस ने ऐसे दबोचा
स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच सालों से जोया को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इस बार स्पेशल सेल को कामयाबी मिली। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने जोया को उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से गिरफ्तार किया। उसे भारी मात्रा में हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि यह हेरोइन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लाई गई थी और आगे सप्लाई होनी थी।

नादिर शाह मर्डर केस में लिंक
पुलिस को यह भी शक है कि जोया ने नादिर शाह मर्डर केस में शामिल शूटर्स को पनाह दी थी। नादिर शाह, साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में एक जिम के मालिक थे। सितंबर 2024 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने, स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी ऑफिस में इसी सिलसिले में ज़ोया से पूछताछ की गई थी।

ड्रग तस्करी में ऐक्टिव कई गैंग
उत्तर पूर्वी दिल्ली लंबे समय से आपराधिक गिरोहों का गढ़ रहा है। यहां छेनु गैंग, हाशिम बाबा गैंग और नासिर पहलवान गैंग जैसे कई गिरोह सक्रिय हैं। शुरुआत में ये गिरोह ड्रग तस्करी में शामिल थे, लेकिन 2007 के बाद इनके बीच कई खूनी झड़पें हुईं। बाबा के गैंग ने फिरौती से काफी पैसा कमाया, जिसका ज्यादातर हिस्सा जोया के पास जाता था।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...