3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयमेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य...

मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 को शौर्य चक्र, देखें- वीरता पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली ,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है. इनमें से 11 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं. मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. बता दें कि नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है. वहीं, 14 वीरों को शौर्य चक्र प्रदान किए जाएंगे.

ऐसे प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
– 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत),
– 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत),
– 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री),
– 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत)
– 2 नौसेना मेडल (वीरता)
– 8 वायुसेना मेडल (वीरता)

305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की मंजूरी
इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों को 305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की भी मंजूरी दी. इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, 1 बार टू सेना मेडल (कर्तव्य के प्रति निष्ठा), 15 वायुसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल और 132 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं.

मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र
पंजाब रेजिमेंट के मेजर मंजीत को अप्रैल 2024 में जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी को मार गिराने और फंसे हुए नागरिकों की जान बचाने के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. उन्होंने पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोगान इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया था.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...