10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर टल गई मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई, जानें कोर्ट ने...

फिर टल गई मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या बताई वजह

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर बुधवार को टल गई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए हम इस मामले पर आगे नहीं बढ़ सकते। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च तक के लिए टाल दी।

शादी के लिए अंतरिम जमानत
इससे पहले, सिसोदिया को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दी थी। पूर्व शिक्षा मंत्री सिसोदिया दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में वह लगभग एक साल से जेल में बंद हैं। सिसोदिया ने मूल रूप से नियमित जमानत के लिए अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी। उन्हें पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बाद में, उन्हें 9 मार्च, 2023 को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

आप सांसद संजय सिंह भी जेल में बंद
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शराब नीति घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए हिरासत में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने छठा समन जारी किया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल इससे पहले पांच समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...