12.5 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयचेहरे पर आफताब की दरिंदगी के निशान: क्या झेल रही थी श्रद्धा,...

चेहरे पर आफताब की दरिंदगी के निशान: क्या झेल रही थी श्रद्धा, इस तस्वीर ने सब बता दिया

Published on

नई दिल्ली

श्रद्धा के हत्यारा आफताब इतना धूर्त और शातिर है कि पुलिस को भी उससे हत्या से जुड़े राज उगलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बीच श्रद्धा की 2020 की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में श्रद्धा की नाक, दाहिने गाल और गर्दन के नीचे चोट के निशान दिख रहे हैं। श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आफताब की दरिंदगी इस तस्वीर से साफ देखी जा सकती है।

नाक, गाल, गर्दन पर दरिंदगी
इस वायरल तस्वीर में श्रद्धा के चेहरे पर दरिंदगी के निशान दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट को मुताबिक 2020 में ही श्रद्धा को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। जिसमें उन्होंने पीठ में दर्द, गर्दन में दर्द, गर्दन हिलाने-डुलाने में मुश्किल जैसी शिकायत की थी। इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि आफताब और श्रद्धा में सबकुछ ठीक नहीं था। दोनों के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहे थे।

लड़ाई-झगड़ा और कत्ल
श्रद्धा ने अपने दोस्त लक्ष्मण को बताया था कि दोनों के बीच काफी कहासुनी और हाथापाई होती है। यही नहीं, श्रद्धा ने ये भी डर जताया था कि आफताब उसकी हत्या कर सकता है। पिता का घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने आई श्रद्धा का ये डर सही साबित हुआ। उसके दरिंदे प्रेमी ने उसे तड़पा-तड़पाकर मार डाला। मारने के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के साथ जो किया वो हैवानियत कि इंतेहा थी।

पुलिस को भी घूमा रहा है आफताब
आफताब पुलिस को भी श्रद्धा हत्या के जुड़े राज सही-सही नहीं बता रहा है। अदालत ने आफताब को 5 और दिन के लिए कस्टडी दे दी है। शातिर हत्यारा आफताब पुलिस को बरगला रहा है। पुलिस को उससे श्रद्धा से जुड़े राज उगलवाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। आफताब के चेहरे पर न कोई शिकन दिख रहा और न कोई पछतावा।

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...