15 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमेरा बालम चलाए जिप्सी... बेटी की सगाई में थानेदार ने लगाए ऐसे...

मेरा बालम चलाए जिप्सी… बेटी की सगाई में थानेदार ने लगाए ऐसे ठुमके, वीडियो हो वायरल

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली के नारायणा थाने के एसएचओ श्री निवास का डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसएचओ साहब दिल्ली पुलिस की वर्दी पहने अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एसएचओ श्री निवास की बेटी की सगाई का है। सोशल मीडिया पर थानेदार साहब का वीडियो देख यूजर्स प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

बेटी की सगाई में ठुमके लगा रहे थे एसएचओ साहब
बताया जा रहा है कि एसएचओ श्री निवास अपनी बेटी की सगाई में परिवार के साथ खुशी मना रहे थे। पत्नी और बेटी के कहने पर वो वर्दी पहने ही डांस फ्लोर पर आ गए और पत्नी के साथ एक हरियाणवी गाने पर डांस करने लगे। इस दौरान दिल्ली पुलिस का अन्य जवान भी वीडियो में नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के अन्य लोग भी वहां मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ लोग एसएचओ के डांस को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस तरह डांस करने को गलत बता रहे हैं। परीक्षण नाम के यूजर ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘वर्दी उतारकर अगर नाचते दिन भर या रात भर तो किसी को एतराज नहीं था, पुलिसिया रौब दिखाने के लिए अपनी बेटी की शादी में वर्दी पहन कर नाचना कहां तक जायज है?’ एक अन्य यूजर डॉ अभय मौर्य ने लिखा, ‘सवाल ये नही है की ये डांस कर रहे है, सबको अपना जीवन एंजॉय करने का अधिकार है। पर इन्होंने 2 गलती की हैं। 1. पुलिस का ड्रेस पहन कर डांस करना और 2. गाने का चुनाव।’

पुलिसकर्मी के सपोर्ट में आए लोग
कुछ लोग एसएचओ के सपोर्ट में भी नजर आए। प्रमोद सूर्यवंशी नाम के यूजर ने लिखा, ‘अगर ऐसे पुलिस कर्मियों को परेशान किया जाएगा तो पुलिस कर्मी अपने परिवार से विमुख होकर डिप्रेशन में चले जाएंगे। अपने परिवारिक फंक्शन में नाचना या अपनी खुशी का इजहार करना कोई गलत नहीं है। हमारे कमिश्नर साहब इस बात को जानते हैं, लोग चाहे कुछ भी कहें, परन्तु आला अफसर सब समझते हैं।’ संदीप शर्मा ने लिखा, ‘इस तरह बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्यवाही करनी चाहिए। कुछ लोगों ने बदनाम करने के लिए एक ट्रेंड सा चला रखा है मानों पुलिस में होने का मतलब जैसे उसका सार्वजनिक जीवन खत्म हो गया हो उनको ये लगता है, पुलिस को चाहिए कि इस तरह के व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही करें।’

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...

दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में बड़ी...