18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयमजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया बयान, दिल्ली पुलिस की...

मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया बयान, दिल्ली पुलिस की जांच भी हुई तेज

Published on

नई दिल्ली

धरने पर बैठे पहलवानों के कोर्ट जाने के बाद यौन शोषण के मामले की नाबालिग पीड़ित ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने यौन शोषण की एफआईआर कराई थी जिसमें से एक नाबालिग थी। इस नाबालिग की यौन शोषण की एफआईआर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई थी।

मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग का बयान हुआ दर्ज
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने कहा, ‘नाबालिग ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।’ इसके साथ ही रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को भी नोटिस देकर कुछ टूर्नामेंट्स की जानकारी मांगी है। शिकायत के मुताबिक नाबालिग के साथ यौन शोषण उन टूर्नामेंट में हुआ जहां बृजभूषण सिंह मौजूद थे।

पहलवानों ने दायर की थी याचिका
इससे पहले सभी शिकायत करने वालों के बयान आईपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किए गए थे। इसके बाद पहलवानों ने बयान 164 के तहत दर्ज कराने की अपील की थी। इसके लिए राउज अवेन्यू कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। अब तक केवल नाबालिग का ही बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया था।

15 गवाहों के बयान भी हुए दर्ज
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने केस से जुड़े 15 गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। साथ ही मैरीकॉम की अध्यक्षता वाली ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट भी मांगी है। इस कमेटी ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आरोप की जांच की थी।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...