19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग पोते ने बुजुर्ग दादी को उतारा मौत के घाट, फिर अलमारी...

नाबालिग पोते ने बुजुर्ग दादी को उतारा मौत के घाट, फिर अलमारी से चुराए 14 हजार रुपये

Published on

दिल्ली,

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग ने कुछ पैसों के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बुजुर्ग दादी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस के मुताबिक 19 जनवरी को जीटीबी एनक्लेव में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग ने इलाके के पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दी थी कि वो 77 साल की पत्नी हर प्यारी के साथ रहते हैं. 18 जनवरी की दोपहर 2 बजे उनका पोता घर था. इसके बाद वो दादी पोते को छोड़कर वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए सुंदर नगरी चले गए.

पोते ने दोस्त के साथ मिलकर की दादी की हत्या
जब वो शाम करीब चार बजे घर लौटे तो उन्होंने पोते से चाय बनाने लिए कहा. इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी बेहोश है. तुरंत वो अपनी पत्नी को पास के जीवन ज्योति अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हर प्यारी कोमृत घोषित कर दिया.

जब वो बुजुर्ग पत्नी की लाश को लेकर अपने घर लौटे और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी. थोड़ी देर बाद बुजुर्ग ने अपनी अलमारी की जांच की तो देखा कि अलमारी से 14 हजार रुपये गायब थे. इस पर बुजुर्ग को शक हुआ और उन्होंने अपने पोते से पूछना शुरू कर दी, उनके पोते ने रोते हुए खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी हर प्यारी की हत्या कर दी थी.

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को किया अरेस्ट
दादी की हत्या उन्होंने इसलिए की क्योंकि वो अलमारी से पैसे चुराना चाहते थे. पोते ने पूछताछ में बताया की जब दादा अपनी पेंशन लेने घर से निकले थे तो उसने अपने दोस्त को बुलाया. फिर दादी हर प्यारी पर कंबल डाला और बेलन से मारकर हत्या कर दी. जिससे दादी बेहोश हो गई और उन्होंने अलमारी में रखे रुपये निकाल लिए. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है.

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...