12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयलोकसभा में लक्षद्वीप का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे मोहम्मद फैजल, हाईकोर्ट के आदेश...

लोकसभा में लक्षद्वीप का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे मोहम्मद फैजल, हाईकोर्ट के आदेश पर लगी रोक

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने राकांपा सांसद मोहम्मद फैजल को बड़ी राहत दी है। उनकी उस याचिका को खारिज करने के केरल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी जिसमें हत्या के प्रयास के एक मामले में उन्होंने अपनी दोषसिद्धि को निलंबित करने का अनुरोध किया है।केरल हाईकोर्ट के तीन अक्टूबर के आदेश पर फैजल को बुधवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। संसद में लक्षद्वीप का प्रतिनिधित्व करने वाले फैजल को इस साल संसद की सदस्यता के लिए दो बार अयोग्य घोषित किया गया है। जस्टिस हृषिकेश रॉय और संजय करोल की बेंच ने कपिल सिब्बल और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज की दलीलें सुनने के बाद कहा कि उच्च न्यायालय के तीन अक्टूबर 2023 के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गई है।

उच्चतम न्यायालय ने 22 अगस्त को सांसद के रूप में फैजल के दर्जे को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा था और मामले को नए सिरे से तय करने के लिए उच्च न्यायालय को वापस भेज दिया था। केरल उच्च न्यायालय ने राकांपा के सांसद मोहम्मद फैजल की हत्या की कोशिश के एक मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने का आग्रह करने वाली याचिका को तीन अक्टूबर को खारिज कर दिया था। लक्षद्वीप के सांसद की दोषसिद्धि को निलंबित करने से इनकार करते हुए, उच्च न्यायालय ने मामले में फैजल और तीन अन्य को दी गई 10 साल की सजा पर रोक लगा दी थी।लक्षद्वीप की एक सत्र अदालत ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिवंगत केंद्रीय मंत्री पीएम सईद के दामाद मोहम्मद सलीह की हत्या के प्रयास के लिए फैजल और तीन अन्य को इस साल 11 जनवरी को सजा सुनाई थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...