17.1 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयकुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

Published on

मुंबई।
कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-1234 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा। विमान की सुरक्षा जांच पूरी होने तक मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट की स्थिति रही। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट के कॉकपिट को एक संदिग्ध संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की चेतावनी थी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया, जिसके बाद विमान को प्राथमिकता देते हुए मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया।

विमान मॉडल ए-321–251 कुवैत से रात 1:56 बजे उड़ान भरा था और सुबह 8:10 बजे सुरक्षित रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। लैंडिंग के बाद विमान को अलग-थलग क्षेत्र में ले जाया गया जहाँ बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा टीमों ने विस्तृत जांच की। जानकारी के अनुसार विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, परंतु सुरक्षा एजेंसियाँ संदेश भेजने वाले की तलाश कर रही हैं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की उड़ान व्यवस्था की जा रही है।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...