12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीय'30 लाख हो मेरे दूल्हे का पैकेज, सास- ससुर न रहें साथ',...

’30 लाख हो मेरे दूल्हे का पैकेज, सास- ससुर न रहें साथ’, 11 हजार कमाती टीचर की शर्तें वायरल

Published on

नई दिल्ली,

समय बदल गया है और आज शादियां किसी बिचौलिये की मदद से नहीं बल्कि मेट्रिमोनियल साइट्स से होती हैं. यहां लड़का और लड़की सीधे ही एक दूसरे से बात भी कर लेते है और एक दूसरे की पसंद नापसंद को भी समझ लेते हैं. वहीं भावी पार्टनर को लेकर लोग अपनी प्रायरटीज भी वेबसाइट पर साफ- साफ लिख देते हैं. हालांकि कुछ लोग बात इतनी साफ लिख देते हैं कि हजम न हो. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.इसमें एक महिला ने अपने होने वाले पति के लिए जो रिक्वायरमेंट लिखी है उससे लोग हैरान हैं.

‘11,000 सैलरी है और पसंद हैं Louis Vuitton की ड्रेस’
यहां पहले महिला के बारे में जान लीजिए. सबसे पहले तो महिला ने खुद को 39 साल की प्राइवेट स्कूल की तलाकशुदा टीचर बताया है. वह खाना नहीं बना सकती लेकिन उन्हें 5 स्टार होटल में खाना पसंद है.सालाना तंख्वाह मात्र 1.32 लाख (लगभग 11,000 रुपये/माह) है और Louis vuitton की ड्रेसेज पहनना पसंद है. इसके अलावा उनके माता पिता उनपर डेपेंडेंट हैं तो वह शादी के बाद उन्हें अपने साथ ही रखेंगी.

कैसे पति चाहिए?
शादी के लिए महिला की प्राथमिकता है कि उसका होने वाला पति 34 से 39 की आयु तक का फिट और गैर शादीशुदा हो. उसने प्राथमिक रूप से अमेरिका से एमबीए या एमएस किया हो. वह भारत, अमेरिका या यूरोप में नौकरी करता हो. उसके पास अपना 3 बीएचके घर हो. उसके माता पिता उसके साथ न रहते हों. उसकी तंख्वाह कम से कम 30 लाख रुपये सालाना हो और अगर वह एनआरआई है तो वह साल के 96000 यूएस डॉलर तो कमाता ही हो.

मेट्रिमोनियल साइट के इस स्क्रीनशॉट को @ShoneeKapoor नाम की ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में मजे लेते हुए लिखा है- इनकी क्वालिटी और तंख्वाह देखिए और जो पति इन्हें चाहिए उसकी क्वालिटी और तंख्वाह देखिए.

ये पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट शुरू कर दिए. एक ने लिखा-‘क्या गजब औरत है- खुद तलाकशुदा है और पति अनमैरिड चाहिए.’एक अन्य ने तंज करते हुए लिखा- ‘कमाल है 11 हजार सैलरी है और इनको लुई वितों की ड्रेसेज पसंद हैं.’ एक यूजर ने कहा- शादियां धीरे- धीरे बिजनेस डील बन गई हैं. एक ने कहा- महिला को अपने पति से इतनी उम्मीदें हैं और खुद वह कुछ भी नहीं है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...