14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्वे : नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी... किसे चुनेंगे प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ में...

सर्वे : नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी… किसे चुनेंगे प्रधानमंत्री, छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले एक सर्वे किया गया जिसमें यह पूछा गया कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से प्रधानमंत्री चुनना हो तो किसे चुनेंगे। सर्वे में 71 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया वहीं 24 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया। इसके साथ ही 4 फीसदी लोगों ने कहा कि दोनों में कोई नहीं और एक फीसदी का जवाब पता नहीं था। एबीपी- सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है।

सर्वे के नतीजों से पता चला कि शीर्ष पद के लिए पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय पसंद हैं। राहुल गांधी को जहां 24 फीसदी लोगों ने वोट दिया वहीं नरेंद्र मोदी 71 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। वहीं ओपिनियन पोल में छत्तीसगढ़ राज्य के मूड को जानने की कोशिश की गई। यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल अब भी सीएम की रेस में पहली पसंद हैं।

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दोबारा से सत्ता में आती दिख रही है। चुनावी राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है। Abp-सी वोटर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 48 से 54 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं बीजेपी को 35 से 41 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार के चुनाव में बीजेपी की सीटें तो बढ़ती हुई दिख रही हैं लेकिन सत्ता में वापसी मुश्किल लग रही है। ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक पिछले बार के मुकाबले बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़कर 35-41 के बीच रह सकती है। पिछली बार बीजेपी को 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...