12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयNDA या I.N.D.I.A... लोकसभा चुनाव 2024 में किसका पलड़ा भारी? सर्वे में...

NDA या I.N.D.I.A… लोकसभा चुनाव 2024 में किसका पलड़ा भारी? सर्वे में जानिए किसे कितनी सीट

Published on

नई दिल्‍ली

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी दलों ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसमें बीजेपी की अगुआई में NDA और कांग्रेस के साथ वाले I.N.D.I.A अलायंस की मुख्‍य टक्‍कर होनी है। हालांकि, हर किसी के मन में एक सवाल है। NDA या I.N.D.I.A अलायंस दोनों में कौन जीतेगा। इसे लेकर एबीपी ने सी-वोटर से सर्वे कराया है। इसमें बीजेपी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार केंद्र की सत्‍ता में काबिज होते दिख रही है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A उसके आसपास भी नहीं है। सर्वे में उत्‍तर, पश्चिम और पूर्वी भारत में बीजेपी मजबूत स्थिति में दिखाई गई है। लेकिन, दक्षिण भारत में उसे झटका लगते दिख रहा है। एबीपी सी-वोटर का सर्वे पिछले दो दिन यानी शनिवार और रविवार से चल रहा है। इसमें राज्‍यों के साथ क्षेत्रवार सीटों के गणित के बारे में बताया गया है। आइए, यहां देखते हैं कि सर्वे में किसे कितनी सीटें दी गई हैं।

कुल सीट, 543

गठबंधन सीट
NDA 295-335
I.N.D.I.A 165-205
अन्‍य 35-65

सर्वे के अनुसार, उत्तर भारत की 180 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 150 से 160 सीट पा सकता है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को 20-30 सीट मिलने के आसार हैं। इसके अलावा अन्य को 0-5 सीट हासिल हो सकती हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के पोल में बीजेपी को कुल 110 सीटों में 82 से 92 सीटों पर जीतते दिखाया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में 13-23 और अन्य के खाते में 4-6 सीट मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और पंजाब में कांग्रेस बेहतर करती नजर आ रही है। वहीं, बंगाल में टीएमसी और बिहार में महागठबंधन शानदार प्रदर्शन करता दिख रहा है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...