10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET UG: पोस्टपोन नहीं होंगे नीट एग्जाम, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

NEET UG: पोस्टपोन नहीं होंगे नीट एग्जाम, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

Published on

नई दिल्ली ,

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2022 को स्थगित करने की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया. इसके बाद अब तय समय पर ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट होगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा याचिका पर सुनवाई का कोई आधार नहीं है.

बता दें कि हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी और परीक्षा की डेट आगे बढ़ाने की मांग की गई थी. दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में NEET परीक्षा स्थगित करने के अलावा, NEET UG 2022 परीक्षा में एक अतिरिक्त अटेम्‍प्‍ट देने की भी मांग की गई थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा कि दबाव इस तरह स्‍थानांतरित नहीं किया जा सकता. आप अपने क्‍लाइंट्स को और मेहनत से पढ़ाई करने को कहें.

रखी गई ये दलील
राष्ट्रीय परीक्षण प्राधिकरण के वकील ने कहा कि कोरोना के कारण परीक्षा कार्यक्रम प्रभावित हुए है. 2023 से इसे पटरी पर लाने के लिए इस वर्ष परीक्षा शेड्यूल को संकुचित किया गया है. यदि परीक्षा को और स्थगित किया जाता है तो यह अगले वर्ष तक फिर से आगे बढ़ सकती है.

बता दें कि एग्‍जाम के एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी किए जा चुके हैं जिसके बाद भी छात्र परीक्षा को स्‍थगित करने की मांग उठा रहे थे.CUET की डेट्स से क्‍लैश और CBSE परीक्षाओं के तुरंत बाद परीक्षा के आयोजन का विरोध लाखों की संख्‍या में स्‍टूडेंट्स कर रहे थे. सोशल मीडिया पर भी #PostponeNEET2022 हैशटैग के साथ कैंपेन चलाया जा रहा थे. अब मामले पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए एग्‍जाम डेट आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है.हाईकोर्ट में मिली प्रत‍िक्र‍िया के बाद सोशल मीडिया में छात्रों में काफी निराशा दिखी. छात्र लंबे समय से ट्व‍िटर के माध्यम से परीक्षा के लिए 40 दिन और अत‍िरिक्त देने की मांग कर रहे थे.

 

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...