16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराष्ट्रीयरेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025”...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

Published on

प्रयागराज।
राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट टी.एन. जायसवाल एवं जयप्रकाश जायसवाल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बाँध दिया। कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के सेवा-निवृत्त अधिकारी एवं प्रसिद्ध कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को परिषद द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने सामाजिक विषमताओं पर आधारित अपनी प्रभावशाली ग़ज़ल से
“ऊँची इमारतों में सबेरा ही सबेरा है,
मिट्टी के मकानों में अंधेरा ही अंधेरा है”
से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।

Read Also: सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष —रंजन कुमार—बीएचईएल हरिद्वार में…

कार्यक्रम में डॉ. अर्चना जायसवाल, राकेश राय, किशोर राय, राजेश राय, सुशील शिवहरे, अरविंद जायसवाल (इंदौर), विष्णुनाथ कलवार (मुंबई) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वरिष्ठ कवि वृन्दावन राय “सरल”, ओंकार दास वैष्णव, सुरेश जायसवाल “अहम”, राजेश रुद्राक्ष, सुन्दर जायसवाल, राजेश प्रतापगढ़ी, डॉ. रंजीता “समृद्धि” और शुभम अग्रहरि ने भी अपनी कविताओं और ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। युवा कवि सुजीत जायसवाल ने रोचक संचालन किया। प्रयागराज की इस साहित्यिक संध्या की सभी उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सराहना की।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...