17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयडेरा प्रमुख राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया

डेरा प्रमुख राम रहीम 15वीं बार जेल से बाहर आया

Published on

नई दिल्ली।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। यह 15वीं बार है जब उसे पैरोल/फर्लो के माध्यम से जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है। जेल से रिहा होने के बाद राम रहीम काफिले के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली है। जेल से बाहर निकलते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा। राम रहीम के समर्थकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है। गंभीर मामलों में सजा काट रहा है राम रहीम गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड सहित कई गंभीर मामलों में सजा हो चुकी है।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

वर्ष 2017 में उसे साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया गया था, जबकि 2019 में पत्रकार हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई। इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों में उसे बार-बार पैरोल और फर्लो की अनुमति मिलने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई है। पैरोल को लेकर फिर उठा विवाद
राम रहीम की बार-बार रिहाई को लेकर राजनीतिक हलकों में एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि चुनावी समय या विशेष परिस्थितियों में उसे राहत दी जाती है, जबकि सरकार और जेल प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत ही पैरोल दी जाती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...