20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को धमकाया

ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति को धमकाया

Published on

वॉशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को बुरा हाल करने की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर डेल्सी वह नहीं करतीं, जो वेनेजुएला के लिए अमेरिका सही मानता है, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा हो सकता है। ट्रंप ने यह बात एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कही है। एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रोड्रिगेज से बात की है। वे वेनेजुएला में लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए अमेरिका की अपेक्षाओं पर काम करने को तैयार हैं।

अगर रोड्रिगेज अमेरिका की बात मान लेती हैं, तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, रोड्रिगेज ने मादुरो को सत्ता से हटाने की आलोचना की है। साथ ही अमेरिका से मादुरो को वापस भेजने की मांग की है। उन्होंने अमेरिका से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ विकास और शांति के लिए सहयोग का एजेंडा बनाना चाहता है।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हमारे लोग युद्ध नहीं, शांति और बातचीत के हकदार हैं। यही संदेश राष्ट्रपति मादुरो का हमेशा रहा है और आज पूरे वेनेजुएला का भी यही संदेश है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिल्विया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद भी वेनेजुएला टकराव नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहते हुए दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...