3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयबॉर्डर पर न चले एक भी गोली, घटाई जाए सैनिकों की संख्या…...

बॉर्डर पर न चले एक भी गोली, घटाई जाए सैनिकों की संख्या… भारत और पाकिस्तान के DGMO में हुई बात

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) स्तर की बातचीत सोमवार 12 मई को शाम 5:00 बजे पूरी हो गई. वार्ता में इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्षों को एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए. इस बात पर भी सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें. पहले दोपहर 12 बजे होने वाली यह वार्ता शाम 5 बजे समाप्त हुई.

नौ आतंकी ठिकाने तबाह
भारत ने 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. शनिवार को दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए अचानक सहमति की घोषणा की.

35-40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
सोमवार को आयोजित एक रक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि लड़ाई में 35-40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और हमने अपना टारगेट हासिल कर लिया है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारत के सभी सैन्य अड्डे और सिस्टम पूरी तरह से चालू हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने यह भी कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को पाकिस्तानी पक्ष को एक ‘हॉटलाइन मैसेज’ भेजा, जिसमें एक दिन पहले बनी सैन्य सहमति का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो भारत की कड़ी कार्रवाई करेगा.उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अब तक ‘बहुत संयम’ बरता है और ‘हमारी कार्रवाई केंद्रित, मापी हुई और गैर-उग्र रही है.’घई ने कहा, ‘हालांकि, हमारे नागरिकों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का पूरी ताकत से सामना किया जाएगा.’

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल  दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष...