16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीय'सिर्फ PM मोदी नहीं, कई वीआईपी लोगों को मिला था न्योता...', CJI...

‘सिर्फ PM मोदी नहीं, कई वीआईपी लोगों को मिला था न्योता…’, CJI के आवास पर गणेश आरती विवाद पर नया खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर गणपति पूजा समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान पीएम मोदी सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ गणेश की आरती करते नजर आए थे. इस पूरे मामले पर अब विवाद हो गया है. लेकिन इसे लेकर अब कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं.

सूत्रों के मुताबिक, सीजेआई चंद्रचूड़ ने गणपति पूजा को लेकर पीएम मोदी सहित कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा था. उनके घर पर गणपति पूजा में शामिल होने के लिए रोजाना कई लोग पहुंचते हैं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के जज और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं.

जिस समय पीएम मोदी गणपति पूजा के लिए सीजेआई के घर पर थे. उस समय और भी कई लोग सीजेआई के घर पर पहुंचे थे. पीएम मोदी थोड़ी ही देर के लिए सीजेआई के घर पर रुके थे. वह पूजा करने के बाद प्रसाद लेकर तुरंत वहां से निकल गए थे.

क्या है मामला?
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार शाम को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. मोदी ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी थी. इस तस्वीर में पीएम मोदी सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई और उनकी पत्नी कल्पना दास के साथ गणपति की पूजा करते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान मराठी पोशाक पहनी. वह मराठी टोपी भी पहने नजर आए थे.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...