9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयअब दशहरा-दिवाली और छठ में सीटें मिलेंगी फटाफट, रेलवे चलाएगी 6000 स्पेशल...

अब दशहरा-दिवाली और छठ में सीटें मिलेंगी फटाफट, रेलवे चलाएगी 6000 स्पेशल ट्रेनें

Published on

नई दिल्ली,

भारत में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर को त्योहारों का महीना कहा जाता है और इस दौरान पूरे देश में लोग दशहरा, दिवाली, छठ, भाई द्विज, क्रिसमस परिवार के साथ मनाने के लिए यात्राएं करते हैं. यही वजह है कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक त्योहारी सीजन नजदीक आते ही भारतीय रेलवे ने एक करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के लिए घर पहुंचाने के लिए लगभग 6,000 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

इन त्योहारों के दौरान कई रेल मार्गों, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ देखी जाती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि इस साल के त्योहारी सीजन के लिए अब तक कुल 5,975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जो पिछले साल 4,429 थीं.

डिमांड बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी
उन्होंने कहा, ‘इससे पूजा की भीड़ के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी.’ दुर्गा पूजा 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि छठ पूजा इस साल 7 और 8 नवंबर को होगी.अधिकारियों ने कहा कि अधिक मांग होने पर विशेष ट्रेनों की संख्या और बढ़ सकती है. इसके अलावा, 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं और 12,500 नए कोच बनाने की मंजूरी दी गई है और इन्हें अगले एक से दो वर्षों में विभिन्न ट्रेनों में जोड़ा जाएगा.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...