10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मकान गिरने से एक की मौत… मलबे में दबे कुछ...

दिल्ली में मकान गिरने से एक की मौत… मलबे में दबे कुछ लोग, दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक मकान गिर गया. इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इस हादसे में विनय नाम के 32 साल के युवक की मौत हो गई है. उसकी 12 और 8 साल की दो बेटियां और 5 साल का एक लड़का है.

हादसे के दौरान विनय के साथ मौजूद युवक आनंद चाय लेने गया था, जिससे उसकी जान बच गई है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों राहत और बचाव के काम के लिए मौके पर पहुंच गई थीं. दमकल विभाग के अलावा स्थानीय पुलिस भी मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है.

एक घायल को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में 30 साल के नाथू को भी चोट आई है. वह उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है. उसकी शादी हो चुकी है और कोई बच्चा नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मौके पर जारी है राहत और बचाव कार्य
फिलहाल मौके पर बचाव कार्य चल रहा है. अभी कुछ भी कहना मुश्किल है कि मलबे में कितने लोग दबे हो सकते हैं. सभी टीमें अपना-अपना काम कर रही हैं. फिलहाल इस हादसे में एक शख्स की मौत हो चुकी है. वहीं, एक शख्स को घायल हालत में मलबे से निकाला गया है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...