20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयउफ्फ! गर्मी ने छुड़ा दिए हैं छक्‍के, मौसम विभाग ने बताया आने...

उफ्फ! गर्मी ने छुड़ा दिए हैं छक्‍के, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का हाल

Published on

दिल्‍ली

दिल्‍ली सहित पूरे उत्‍तर भारत में गर्मी का प्रकोप है। दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज आग उगल रहा है। ज्‍यादातर हिस्‍सों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। बंगाल की खाड़ी से पनपा चक्रवाती तूफान ‘मोखा’ कमजोर पड़ गया है। रविवार को यह बांग्लादेश और म्यांमा के तटीय इलाकों से टकराया था। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ज्‍यादा बारिश हो रही थी। लेकिन, इसका ज्‍यादा असर नहीं पड़ा।

गर्मी ने किया परेशान!
राजधानी दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। अप्रैल के बाद मई के शुरुआती दिनों में झमाझम बारिश होती रही। इसने गर्मी को बढ़ने नहीं दिया। नौबत यह आ गई कि इसने एयर कंडीशनर और कूलर की बिक्री पर असर डाल दिया। चिलचिलाती गर्मी न पड़ने के कारण कंपनियों ने कूलिंग उपकरणों की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की। हालांकि, एक बार फिर गर्मी बढ़नी शुरू हुई है।

गर्मी में झुलसी राजधानी
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह तेज गर्मी रही। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंसान तो इंसान, जानवर भी परेशान…
इस गर्मी ने इंसान तो क्‍या जानवरों को भी परेशान कर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने अनुमान में कहा था कि सोमवार को दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में भी ऐसा ही अनुमान जाहिर किया गया था। सप्‍ताह के अंत तक अधिकतम तामपान इसी के आसपास बना रह सकता है।

लोग ऐसे निकलने को मजबूर!
उत्‍तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को घर में पैक हो जाने पर मजबूर किया है। जो निकलते भी हैं उन्‍हें पूरी तैयारी करनी पड़ रही है। लू के थपेड़ों के बीच मुंह ढंककर निकलना मजबूरी हो गई है।

आगे कैसा रहने वाला है मौसम?
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्‍काईमेट के अनुसार, देश के पूर्वी हिस्‍सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। इनमें मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि नॉर्थ ईस्‍ट में 17 मई तक तेज बारिश होने की संभावना है। उत्‍तर पश्चिम भारत के राज्‍यों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तपामान दो डिग्री तक बढ़ने की आशंका है। पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी राजस्‍थान में 44 से 46 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। साइक्‍लोन मोचा के कारण बंगाल और अंडमान निकोबार में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...