19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीय‘हमारे चॉपर को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली’… अशोक गहलोत और भूपेश...

‘हमारे चॉपर को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली’… अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के दावे पर गृह मंत्रालय ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली

G-20 समिट के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से डिनर का आयोजन किया गया है। इस डिनर में विदेश से आए सभी राष्ट्र अध्यक्षों को न्योता दिया गया है। इसके अलावा भारत के सभी राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्री को भी इसमें आमंत्रित किया गया है, लेकिन इसको लेकर भी विवाद शुरू हो गया। दरअसल राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की ओर से कहा गया कि उनके विमानों को लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई है। वहीं इस मामले पर गृह मंत्रालय का बयान आया है।

गृह मंत्रालय का बड़ा बयान
दोनों मुख्यमंत्री की ओर से किए गए दावे पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि G-20 समिट को लेकर दिल्ली में 8 से 11 सितंबर तक हाई टेक्नोलॉजी वाली सुरक्षा हाई कवर लगाई गई है। लेकिन राज्यपालों और मुख्यमंत्री को उनके विमानों के साथ आवाजाही की अनुमति है और उनके विमान की लैंडिंग पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है।

केवल चार्टर्ड विमानों को मंजूरी की आवश्यकता
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए मंजूरी देने से इनकार करने का दावा किया है। राजस्थान के सीएम की तरफ से चार अनुरोध प्राप्त हुए थे और सभी को मंजूरी दे दी गई। उनके किसी भी अनुरोध को अस्वीकार नहीं किया गया। कमर्शियल विमान, राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के विमानों की आवाजाही की अनुमति है। केवल चार्टर्ड उड़ानों के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना जरूरी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि वह G20 शिखर सम्मेलन की रात्रिभोज में भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और उसके आसपास हवाई प्रतिबंध लगाए गए हैं। उनके विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है। भूपेश बघेल ने कहा कि अब जब जो फ्लाइंग जोन हो गया है तो मैं कैसे जाऊंगा?बता दें कि G-20 शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन है। वहीं रविवार यानी 10 सितंबर को भी G20 सम्मेलन जारी रहेगा। G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के बड़े नेता इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। इसी कारण दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...