18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'केंद्र सरकार' शब्द को 'संघीय सरकार' से बदलने की याचिका, दी गई...

‘केंद्र सरकार’ शब्द को ‘संघीय सरकार’ से बदलने की याचिका, दी गई है यह दलील

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका का विरोध किया है। इसमें ‘केंद्र सरकार’ शब्द को ‘संघ’ या ‘संघीय सरकार’ से बदलने की मांग की गई है जैसा कि संविधान के सभी आदेशों, अधिसूचनाओं और पत्राचारों में इरादा जताया गया है। केंद्र के वकील ने तर्क दिया कि यह अनावश्यक मुकदमा था और जनहित याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि विचार योग्य नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने 84 वर्षीय व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर जवाब देने के लिए केंद्र को समय दिया और इसे पांच दिसंबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अदालत को यह भी बताया गया कि कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर विभाग की संबंधित स्थायी संसदीय समिति ने ‘केंद्र सरकार’ के स्थान पर ‘भारत संघ’ अभिव्यक्ति के उपयोग पर गौर किया है और मामला अब भी लंबित है।

जनहित याचिका (पीआईएल) में कानून और न्याय मंत्रालय के माध्यम से भारत संघ को ‘केंद्र सरकार’, ‘केंद्र’ या कोई अन्य समान संदर्भ के बजाय ‘संघ’, ‘संघ सरकार’ या ‘भारत संघ’ अभिव्यक्ति का उपयोग करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

वकील हेमंत फल्फेर के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कोलकाता निवासी आत्माराम सरावगी ने कहा कि ‘संघ सरकार’ शब्द का संघ और सभी राज्यों के बीच संबंधों पर एक एकीकृत प्रभाव पड़ता है और इस गलत धारणा को खारिज करने में काफी मदद मिलेगी कि केंद्र सरकार में सत्ता का केंद्रीकरण हो गया है और इस संबंध में सही संदेश भी जाएगा।

सुनवाई के दौरान, उच्च न्यायालय ने कहा कि उसे याचिका में कोई सार्वजनिक हित नहीं दिख रहा है और राय दी कि ‘केंद्र सरकार’ शब्द के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है। इस पर याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि भारत के संविधान में कभी भी ‘केंद्र सरकार’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है और यह हमेशा ‘संघीय सरकार’ का इस्तेमाल करता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...