12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकतर के अमीर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय...

कतर के अमीर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी, द्विपक्षीय वार्ता के लिए आए हैं भारत

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने खुद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे. कतर के अमीर 17 और 18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनके दौरे की जानकारी दी थी.

MEA ने कहा, ‘उनकी यात्रा हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी.’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.

भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कतर के अमीर
मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी 17-18 फरवरी 2025 को भारत की राजकीय यात्रा करेंगे.’ कतर के अमीर की यह भारत की दूसरी राजकीय यात्रा होगी. इससे पहले उन्होंने मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था.

राष्ट्रपति भवन में होगा औपचारिक स्वागत
विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘कतर के अमीर का 18 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. अपनी यात्रा के दौरान कतर के अमीर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ चर्चा करेंगे, जो उनके सम्मान में एक भोज की मेजबानी भी करेंगी. अमीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे.’

भारत-कतर के संबंध बेहद पुराने
भारत और कतर के बीच दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान के गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के वर्षों में, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित दोनों देशों के बीच रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं. बता दें कि कतर में रहने वाला भारतीय समुदाय कतर का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...