13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअबू धाबी के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्वीकार किया...

अबू धाबी के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, स्वीकार किया न्योता

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में पहला भव्य हिंदू मंदिर खुलने जा रहा है. इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन अगले साल 14 फरवरी को होगा. इस हिंदू मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मंदिर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचा था. BAPS स्वामीनारायण संस्था की ओर से पूज्य ईश्वरचरण स्वामीजी और पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने गुरुवर्य महंत स्वामीजी की ओर से पीएम मोदी को मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था. पीएम मोदी को आमंत्रित किए जाने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस मुलाकात के बाद BAPS स्वामीनारायण संस्था की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया गया कि पूज्य ईश्वरचरण स्वामीजी और पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने गुरुवर्य महंत स्वामीजी की ओर से अबूधाबी में 14 फरवरी 2024 को बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया. इस आमंत्रण को मोदी ने स्वीकार कर लिया. बता दें कि यही संस्था हिंदू मंदिर का प्रबंधन करती है.

अबू धाबी के हिंदू मंदिर का प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी से लगभग एक घंटा अनौपचारिक मुलाकात हुई. इस दौरान वैश्विक सौहार्द के लिए हिंदू मंदिर के महत्व और वैश्विक मंच पर भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व को लेकर मोदी के विजन पर चर्चा भी हुई.

बता दें कि यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है. इस मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है. प्राचीन कला और आधुनिक आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है.

मंदिर वेबसाइट के मुताबिक, इस मंदिर को शाही, पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी.इस मंदिर को भारत और यूएई के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना रहा है. पीएम मोदी ने इस मंदिर निर्माण परियोजना को भारत और यूएई के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया था.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...