11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका गांधी ने की साक्षी मलिक से मुलाकात, महिला पहलवान ने कल...

प्रियंका गांधी ने की साक्षी मलिक से मुलाकात, महिला पहलवान ने कल किया था संन्यास का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

महिला पहलवान साक्षी मलिक ने गुरुवार (कल) को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था. इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को साक्षी मलिक से उनके आवास पर मुलाकात की. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं एक महिला के रूप में यहां आई हूं, क्योंकि साक्षी के साथ जो हुआ है, वह काफी गलत है.

बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का चुनाव कल गुरुवार को संपन्न हुआ था. इस चुनाव में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत हुई है. इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं. WFI चुनाव में बृजभूषण जैसा ही जीत गया है.

साक्षी से मिलकर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
कुश्ती त्यागने के ऐलान के बाद, शुक्रवार को देर शाम कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करने पहुंची. दोनों की ये मुलाकात साक्षी के आवास पर ही हुई है. यहां प्रियंका गांधी ने साक्षी से उनकी बात सुनी. इस मुलाकात पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं एक महिला के रूप में यहां आई हूं क्योंकि उनके साथ जो हुआ वह गलत है.’

बता दें कि गुरुवार शाम को कुश्ती का त्याग करते हुए साक्षी ने कहा था कि, हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. बूढ़ी महिलाएं आईं. ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है. हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि हमने पूरे दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन WFI का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह चुना जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं. इस दौरान साक्षी ने अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए.

साक्षी मामले पर हमलावर है कांग्रेस
कांग्रेस ने साक्षी मलिक के इस तरह संन्यास लेने के मामले को उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था. दरअसल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी मिमिक्री के बाद विपक्ष पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि उनका मजाक उड़ाया गया. क्योंकि वह किसान समुदाय और जाट बैकग्राउंड से आते हैं. लेकिन इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि, इस मामले में धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाया है.

कांग्रेस बोली, अब धनखड़ चुप क्यों हैं?
कांग्रेस के तीन जाट नेता- रणदीप सिंह सुरजेवाला, विजेंदर सिंह (मुक्केबाज और ओलंपियन) और अलका लांबा ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री और भारत के उपराष्ट्रपति ‘किसान की बेटी’ साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास लेने पर चुप क्यों हैं. उन्होंने कहा कि जिसने देश के लिए पदक जीते हैं, उसे रिटायर होने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि बृजभूषण सिंह का साथी भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बन गया है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...