10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी की कल कोर्ट में पेशी, न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक,...

राहुल गांधी की कल कोर्ट में पेशी, न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, अमित शाह से जुड़ा है मामला

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में है. लेकिन मंगलवार को कुछ घंटों के लिए इस यात्रा पर विराम लगने जा रहा है. इसकी वजह है कि राहुल गांधी को 2018 के एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होना है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ देर के लिए थम जाएगी क्योंकि राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश होना है.

जयराम नरेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सोमवार को 37 दिन हो गए हैं लेकिन ये यात्रा मंगलवार सुबह को थोड़ी देर के लिए रुकेगी और दोपहर दो बजे अमेठी के फुरसतगंज से दोबारा शुरू होगी. राहुल गांधी मंगलवार को सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय कोर्ट में पेश हो सकते हैं.

क्या है 2018 का पूरा मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2018 के एक मालमे में 20 फरवरी को सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने तलब किया है. राहुल ने 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजिनक टिप्पणी की थी. उस समय बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

विजय मिश्रा ने इस मामले के बारे में बताते हुए कहा कि जब यह घटना हुई, मैं उस समय बीजेपी का जिला उपाध्यक्ष था. राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था. जब मैंने उनके इन आरोपों के बारे में सुना तो मुझे बहुत दर्द हुआ क्योंकि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं. मैंने अपने वकील के जरिए शिकायत दर्ज कराई और यह मामला बीते पांच सालों से जारी है.

दोषी पाए जाने पर राहुल गांधी को कितनी सजा?
विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले तो उन्हें अधिकतम दो साल की सजा हो सकती है. राहुल गांधी ने 2018 में बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. चार अगस्त 2018 को सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र अदालत में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. जिस पर जज योगेश कुमार यादव ने राहुल गांधी को समन भेजा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...