11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जामिया नगर में रेड... मानव तस्करी और साइबर ठगी मामले...

दिल्ली के जामिया नगर में रेड… मानव तस्करी और साइबर ठगी मामले में NIA का बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली:

साइबर ठगी और मानव तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दिल्ली के जामिया नगर इलाके में छापेमारी की। यह रेड हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के घर पर की गई। जो की देश के नौजवानों को लाओ पीडीआर के गोल्डन ट्रायंगल जोन से भेजने वाले गैंग का एक अहम सदस्य था। शनिवार को की गई छापेमारी में आरोपी के ठिकाने से मोबाइल फोन, टैबलेट, कई बैंकों के डेबिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक समेत अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए।

साइबर जालसाजी के लिए मजबूर किया
एनआईए ने बताया कि गैंग ने पीड़ितों को लाओ पीडीआर में साइबर जालसाजी के लिए मजबूर किया था। जिसमें यूरोपीय और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया गया था। इस मामले में एनआईए की अभी तक की जांच में कामरान हैदर मुख्य भूमिका में सामने आया है। यह गैंग उन पीड़ितों से भी क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के जरिए पैसे ऐंठने में भी शामिल रहा। जिन्होंने चीनी ठगों के चंगुल से निकलने की कोशिश की थी। उन पीड़ितों से कामरान हैदर वाले इस गैंग ने साइबर ठगी की।

गोल्डन ट्रायंगल के बारे में जानिए
एनआईए ने बताया कि थाईलैंड, लाओस और म्यांमार के एक विशेष हिस्से को गोल्डन ट्रायंगल कहा जाता है। दुनिया में अफीम की बड़े स्तर पर की जाने वाली खेती के कारण यह देश मादक पदार्थों की इंटरनेशनल तस्करी में अहम भूमिका निभाते हैं। लाओ मानव तस्करी और साइबर गुलामी नेटवर्क को ध्वस्त करने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए ही एनआईए ने शनिवार को साउथ दिल्ली के जामिया नगर में हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के घर पर छापेमारी की।

क्या है मामला?
मामला कामरान हैदर और अन्य आरोपियों द्वारा लाओ पीडीआर के गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र में गरीब भारतीय युवाओं को भेजने की आपराधिक साजिश से जुड़ा है। मानव तस्करी और साइबर गुलामी रैकेट के शिकार लोगों को लाओ में साइबर घोटाले करने के लिए मजबूर किया गया था।जिसमें यूरोपीय और अमेरिकी नागरिकों को अधिक निशाना बनाया गया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

एनटीपीसी प्रमुख गुरदीप सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, नए उत्तराधिकारी की खोज जारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...