7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयतेज हवाओं के बाद बारिश... दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR गर्मी...

तेज हवाओं के बाद बारिश… दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR गर्मी के साथ बढ़ी उमस

Published on

नई दिल्ली

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज शाम तेज हवाओं के बाद बारिश की बौछारों ने दस्तक दी। 10 से 15 मिनट के बीच हुई बारिश ने लोगों को परेशानी को और बढ़ा दिया है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी के साथ उमस का सितम भी झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने और आंधी आने की संभावना पहले ही जता दी थी। साथ ही मौसम विभाग ने कहा था कि लोगों को लू से राहत नहीं मिलने वाली है।

बुधवार को दोपहर के समय भीषण गर्मी ‘लू’ का कहर बरकरार रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।आईएमडी ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है|

स्काईमेट के अनुसार, अब एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पहाड़ों पर आ रहा है। वहीं मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अब 8 जून तक इस तरह की हल्की आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस हफ्ते के अंत तक यह गतिविधियां बंद हो जाएंगी। 8 और 9 जून को एक बार फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। दिल्ली में एक बार फिर लू का प्रकोप दिखेगा। गर्मी का यह स्पैल अगले हफ्ते तक जारी रह सकता है। कम से कम अगले हफ्ते के मध्य तक गर्मी का यह स्पैल जारी रहेगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...