5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयविपक्ष को तो कोसा ही, चुनाव आयोग को भी नसीहत दे गए...

विपक्ष को तो कोसा ही, चुनाव आयोग को भी नसीहत दे गए राजीव कुमार, जानिए क्या-क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार रिटायर हो गए। उन्होंने अपने विदाई भाषण में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने इस ओर भी देश का ध्यान दिलाया कि कैसे हारने वाले दल अब बिना कोई सोच-विचार और प्रमाण के निर्वाचन आयोग पर उंगली उठा देते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम इच्छा के अनुरूप नहीं आने पर चुनाव आयोग को बलि का बकरा बना दिया जाता है। यह सही नहीं है। उन्होंने चुनाव के समय और मतगणना के दौरान फैलने वाली झूठी खबरों और अफवाहों का भी जिक्र किया।

निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ने जताई चिंता
नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग में अपने विदाई भाषण में राजीव कुमार ने न्यायपालिका से भी एक अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अदालती कार्यवाही में चुनाव की समय-सीमा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कुछ जरूरी चुनावी सुधारों की बात की। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद मतदाताओं पर तरह-तरह के अत्याचार रोकने के लिए ईवीएम से वोटों की गिनती के वक्त टोटलाइजर मशीन के उपयोग और घरेलू प्रवासियों के साथ-साथ एनआरआई वोटरों को वोट देने में मदद करने के लिए तकनीकी समाधान जैसे उपाय होने चाहिए।

उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मुफ्त उपहारों की घोषणाओं के साथ स्पष्ट वित्तीय जानकारी दें। राजनीतिक बहस के चिंताजनक स्वरूप पर भी विचार करें। कुमार सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त और मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त रहे। साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने एक पूरा चुनावी चक्र देखा। 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनाव, 2022 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और राज्यसभा के चुनाव।

हालांकि, कुमार ऐसे समय में पद छोड़ रहे हैं जब विपक्षी दल चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। महाराष्ट्र में मतदाता सूची की स्थिति से लेकर मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग शेयर करने से रोकने के लिए नियमों में बदलाव, मतदान के आंकड़े और EVM-VVPAT सत्यापन जैसे कई मुद्दों पर अदालती मामले चल रहे हैं।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...