13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'Rebuild Babri Masjid...' JNU की दीवारों पर फिर लिखा गया विवादित स्लोगन

‘Rebuild Babri Masjid…’ JNU की दीवारों पर फिर लिखा गया विवादित स्लोगन

Published on

साउथ दिल्ली ,

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एक बार फिर हेट स्पीच का मामला सामने आया है. स्कूल ऑफ लैंग्वेज 2 की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर की दीवार पर लिखा Rebuild Babri Masjid 6 December और उसके नीचे NSUI लिखा है. यह ऐसे समय पर लिखा गया है जब अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है.

एनएसयूआई के जेएनयू इकाई के अध्यक्ष सुधांशु शेखर ने कहा कि संगठन का नाम काले मार्कर से पहले ही लिखा गया था. स्लोगन रेड मार्कर से बाद में लिखे गए हैं. हमारे संगठन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. जबकि ऐसे स्लोगन पर कड़ी कार्रवाई की मांग जेएनयू प्रशासन से हम करते रहे हैं. लेकिन, जेएनयू प्रशासन ऐसे मामलों में जांच को आगे नहीं बढ़ाता है. जबकि भाषा अध्ययन केंद्र के नीचे सीसीटीवी लगे हैं, उनके फुटेज खंगालकर भी आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है.

JNU की दीवारों पर फिर लिखे गए विवादित स्लोगन
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुख्य प्रॉक्टर ने ऐसे विवादित स्लोगन लिखने पर 10 हजार रुपये तक का फाइन किया है. बावजूद इसके ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जेएनयू एनएसयूआई के इंचार्ज विनय कुमार यादव का कहना है कि एक बार फिर से कहीं ना कहीं कैंपस में इस तरह के हेट स्पीच लिखकर कैंपस को बदनाम करने की कोशिश की गई है.

NSUI के छात्र बोले- संगठन को बदनाम करने की साजिश
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब जेएनयू कैंपस में दीवारों पर स्लोगन लिखे जाने की घटना हुई है. इस पर ABVP और NSUI से जुड़े छात्र नेता एक दूसरे के सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक जेएनयू प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...