11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराष्ट्रीयजाति जनगणना से पहले आरएसएस की बड़ी पहल, राजनीतिक लाभ के लिए...

जाति जनगणना से पहले आरएसएस की बड़ी पहल, राजनीतिक लाभ के लिए न हो इस्तेमाल, इस इरादे से समिति बनाने पर विचार

Published on

नई दिल्ली

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जनगणना के साथ ही जाति जनगणना भी शामिल करने की घोषणा के बाद RSS एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। RSS जाति व्यवस्था की जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए एक समिति बनाने पर विचार कर रहा है। यह समिति सामाजिक-राजनीतिक चिंताओं पर एक व्यवस्थित दृष्टिकोण तैयार करेगी। RSS का मानना है कि जाति आधारित डेटा का उपयोग केवल सार्वजनिक कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि राजनीतिक लाभ के लिए। संगठन का शीर्ष नेतृत्व इस आंतरिक विचार पर मंथन कर रहा है।

जाति व्यवस्था का जमीनी विश्लेषण करेगी समिति
RSS के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार यह सुझाव आंतरिक संचार के माध्यम से दिया गया है। इससे पता चलता है कि RSS जाति समीकरणों और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित समिति को मौजूदा जाति संबंधी डेटा का विश्लेषण करना चाहिए। साथ ही, नए सर्वेक्षण भी करने चाहिए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को समझा जा सके। समिति को ऐसे प्रमाण-आधारित बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो राज्य और केंद्र सरकारों के लिए नीति निर्धारण में मदद कर सकें।

‘डेटा का उद्देश्य सामाजिक उत्थान होना चाहिए’
RSS हमेशा से इस बात पर जोर देता रहा है कि इस कदम का उद्देश्य जातिगत विभाजन को गहरा करना नहीं है, बल्कि उन चीजों को खत्म करना है जो लोगों को बांटती हैं। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘इस देश में ऐसी ताकतें हैं, जिन्होंने लंबे समय से जाति पहचान के आधार पर हिंदुओं को विभाजित करने की कोशिश की है। उनका एकमात्र उद्देश्य राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए हिंदुओं को विभाजित करना रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं होने दिया जा सकता। डेटा का उद्देश्य उत्थान होना चाहिए, न कि वोट-बैंक का गणित।’ इसका मतलब है कि डेटा का इस्तेमाल लोगों को ऊपर उठाने के लिए होना चाहिए, न कि सिर्फ वोटों के लिए।

आरएसएस का समाजिक समरसता पर जोर
जनगणना के साथ जाति की गिनती के मुद्दे पर, RSS ने एक संतुलित रुख अपनाया है। वह जाति-आधारित असमानताओं को स्वीकार करता है, लेकिन उन्हें राजनीतिक रंग देने का विरोध करता है। RSS का मानना है कि ‘समाजिक समरसता’ ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। प्रस्तावित ढांचे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कल्याणकारी परिणामों की निगरानी करने और चुनावी लाभ के लिए डेटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए सिफारिशें शामिल होंगी। एक पदाधिकारी ने कहा, ‘एक ऐसा खाका बनाने का विचार है, जो सरकारों को न्यायपूर्ण ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाए।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी जाति डेटा को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल न करे। इससे उद्देश्य विफल हो जाएगा।’

जातिगज डेटा का कल्याण के लिए इस्तेमाल पर जोर
RSS ऐसे समय में यह विचार कर रहा है, जब जाति विमर्श ने राष्ट्रीय राजनीति एक नई बहस को जगह दी है। RSS का दृष्टिकोण आंतरिक सहमति बनाने पर केंद्रित है कि जाति वास्तविकताओं को कैसे संबोधित किया जाना चाहिए। इसमें सामाजिक सद्भाव और जातिगत डेटा-समर्थित कल्याण पर जोर दिया गया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

देश में ग्रामीण रोजगार की नई इबारत: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’

नई दिल्ली/भोपाल। भारत की ग्रामीण रोजगार नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते...

मनरेगा का स्थान लेगा नया ‘VB-G RAM-G’ अधिनियम

नई दिल्ली/भोपाल। भारत सरकार ने ग्रामीण रोजगार नीति में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए...