नई दिल्ली
चांद पर उतरने की कोशिश करने जा रहे चंद्रयान-3 के लैंडिंग का टाइम बदल गया है। इसरो ने आज दोपहर 2.12 बजे ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 आने वाले 23 अगस्त को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने को तैयार है। इसरो ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही लैंडिंग के सीधा प्रसारण का लिंक भी शेयर किया है। आप भी इस लिंक पर https://www.youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss चांद पर भारत के उतरने की ऐतिहासिक घटना के साक्षी बन सकते हैं।
